Heavy Rain Brings Relief in Sant Kabir Nagar Causes Traffic Disruptions सुबह हुई बारिश ने गर्मी से दी राहत, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsHeavy Rain Brings Relief in Sant Kabir Nagar Causes Traffic Disruptions

सुबह हुई बारिश ने गर्मी से दी राहत

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पिछले पांच दिनों से चल रही पुरवा हवाओं

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरMon, 16 June 2025 10:22 AM
share Share
Follow Us on
सुबह हुई बारिश ने गर्मी से दी राहत

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पिछले पांच दिनों से चल रही पुरवा हवाओं की वजह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। सोमवार को भोर में बादल छाए और सुबह साढ़े आठ बजे से लगभग 45 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से शहर की गलियां कीचड़ से सन गई। लोगों के आने-जाने में परेशानी हुई। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। दो दिन से शहर में हो रही बारिश से लोगों को राहत मिल रही है। रविवार को सुबह लगभग साढ़े छह बजे के आधे घंटे तक हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई थी।

सोमवार को भी भोर से बादल उठने लगे। लगभग साढ़े आठ बजे से बारिश शुरू हो गई। लगभग 45 मिनट की बारिश ने लोगों को काफी सुकून दिया। शहर के अलावा मगहर, कांटे, सेमरियावां, बेलहर, क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई। बारिश की वजह से शहर का बंजरिया रोड, विधियानी-स्टेशन रोड, बैंक चौराहा से नेदुला जाने वाली रोड पर कीचड़ हो गया। लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंक चौराहा से नेदुला जाने वाले मार्ग पर इस समय निर्माण कार्य होने से कीचड़ के कारण आम लोगों को परेशानी हुई। बंजरिया रोड पर पानी लगने से पैदल आना-जाना मुश्किल हो गया। आजाद चौक से बाईपास जाने वाली रोड की पटरियों पर पानी भर गया। बारिश के दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। बारिश बंद होने के बाद लोग घर से बाहर निकल कर घूमते दिखाई दिए। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।