नए अंदाज में आ रही देश की सबसे सस्ती 7-सीटर, साथ में इस SUV की भी होगी एंट्री; जानिए डिटेल्स
रेनॉल्ट इंडिया अपने पॉपुलर मॉडल ट्राइबर और किगर को मिड-साइकिल अपडेट देने जा रही है। हाल ही में रेनॉल्ट ट्राइबर और किगर फेसलिफ्ट को पहली बार कैमरे पर देखा गया था।

रेनॉल्ट इंडिया अपने पॉपुलर मॉडल ट्राइबर और किगर को मिड-साइकिल अपडेट देने जा रही है। हाल ही में रेनॉल्ट ट्राइबर और किगर फेसलिफ्ट को पहली बार कैमरे पर देखा गया था। भारत में बिक्री पर आने के बाद से इन दोनों मॉडलों में स्टाइलिंग अपडेट नहीं किए गए हैं। बता दें कि ट्राइबर को देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार भी माना जाता है। आइए जानते हैं लीक हुए स्पॉई शॉट्स के अनुसार रेनॉल्ट ट्राइबर और किगर में कितना बदलाव आएगा।
कुछ ऐसी होगी डिजाइन
स्पॉई शॉट्स के अनुसार, दोनों फेसलिफ्टेड वर्जन में अलॉय व्हील डिजाइन को अपडेट किया है। हालांकि, हम इन तस्वीरों में 2026 ट्राइबर फेसलिफ्ट के फ्रंट फेसिया को नहीं देख सकते हैं। वहीं, 2026 किगर फेसलिफ्ट के फ्रंट में बड़ा बदलाव साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इसमें बीच में एक बड़ी ग्रिल है जो अब तक किसी भी रेनॉल्ट मॉडल पर नहीं देखी गई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Nissan Magnite
₹ 6.14 - 11.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kiger
₹ 6.15 - 11.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Triber
₹ 6.15 - 9.02 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
पहली बार दिखेगी फॉग लैंप यूनिट
दूसरी ओर रेनॉल्ट ने हेडलैंप डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है क्योंकि नई किगर में समान हॉरिजॉन्टल ट्रिपल बैरल LED रिफ्लेक्टर सेटअप जारी है। हालांकि, हम एसयूवी में पहली बार फॉग लैंप यूनिट देख सकते हैं। कैप्चर की तरह ही फॉग लैंप को कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ पेश किया जा सकता है।
पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव
अगर दोनों मॉडल के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें किसी बदलाव की संभावना नहीं है। नई किगर में नेचुरली एस्पिरेटेड 1.0L 3-सिलेंडर और 1.0L 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिए जाएंगे। वहीं, नई ट्राइबर में केवल नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया जाएगा। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड AMT और CVT यूनिट दिए गए हैं।
(फोटो क्रेडिट- MotorBeam)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।