Skoda Now Evaluating CNG for India हर महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली इस सस्ती SUV में मिलेगा CNG का ऑप्शन, कंपनी कर रही प्लानिंग, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Skoda Now Evaluating CNG for India

हर महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली इस सस्ती SUV में मिलेगा CNG का ऑप्शन, कंपनी कर रही प्लानिंग

स्कोडा के लिए भारतीय बाजार में न्यू काइलक ने संजीवनी का काम किया है। ये सब-फोर मीटर SUV लॉन्च के बाद से ही कंपनी के लिए सुपरहिट रही है। कंपनी की सेल में काइलक लगभग 80% योगदान दे रही है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानMon, 16 June 2025 01:23 PM
share Share
Follow Us on
हर महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली इस सस्ती SUV में मिलेगा CNG का ऑप्शन, कंपनी कर रही प्लानिंग

स्कोडा के लिए भारतीय बाजार में न्यू काइलक ने संजीवनी का काम किया है। ये सब-फोर मीटर SUV लॉन्च के बाद से ही कंपनी के लिए सुपरहिट रही है। कंपनी की सेल में काइलक लगभग 80% योगदान दे रही है। पिछले 5 महीने से इसकी औसत से्स 5000 यूनिट से भी ज्यादा रही है। काइलक की सेल में इसकी कीमत ने भी बड़ा रोल प्ले किया है। कुल मिलाकर अपने सेगमेंट में ग्राहकों को जो काइल का नया ऑप्शन मिला है, जिसे उन्होंने हाथों-हाथ लिया है। ऐसे में कंपनी अब इस SUV में CNG ऑप्शन को लेकर भी काम कर रही है।

कंपनी ने फिलहाल इसकी टाइमलाइन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कहा है कि वह उपमहाद्वीप के लिए अपने व्यापक पावरट्रेन ऑफरिंग के एक हिस्से के रूप में अपने टर्बो पेट्रोल इंजन के लिए CNG अनुकूलता पर विचार कर रही है। यह खबर पिछले साल काइलक लॉन्च के दौरान सामने आई थी। तब कंपनी ने कहा था कि वह भारत के लिए CNG का ऑप्शन खुला है, लेकिन वो केवल तभी कॉल लेगी जब उन्हें वॉल्यूम की संभावना दिखाई देगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 36.05 - 52.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 30.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इस कंपनी की कारों को 300 लोग भी नहीं खरीद रहे, फिर भी बाजार में इसकी 'धूम'

इसमें कोई संदेह नहीं है कि अब सेनेरियो बदल गया है, क्योंकि काइलक की प्राइस रेंज में कारें बेचने वाला हर निर्माता अब किसी न किसी प्रकार का CNG ऑप्शन दे रहे है। इसके अलावा, टाटा ने नेक्सन के लिए टर्बो-पेट्रोल+CNG को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है, जिससे साबित होता है कि ऐसा सिस्टम बहुत संभव है। बता दें कि काइलक की एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें:मई में इस SUV को सिर्फ 8 लोगों ने खरीदा, अब कंपनी दे रही ₹3 लाख का डिस्काउंट

काइलक में 1.0-लीटर, TSI पेट्रोल, स्टैंडर्ड तौर पर 118bhp का पावर 175Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पारंपरिक CNG डेटा के अनुसार, इस इंजन का आउटपुट 100bhp का पावर 160Nm टॉर्क तक कम हो सकता है। कागज पर तो यह अभी भी एक अच्छी पेशकश है, लेकिन CNG टैंक के अतिरिक्त वजन पर भी विचार करना होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।