इस कंपनी की कारों को 300 लोग भी नहीं खरीद रहे, अब ग्राहकों को दे रही ₹3.90 लाख का बड़ा डिस्काउंट
जीप इंडिया के लिए भारतीय बाजार में सेल्स के आंकड़ा लगभग एक समान बने हुए हैं। दरअसल, कंपनी के पिछले 3 महीने की सेल्स डेटा पर नजर डालें तो उसकी बिक्री में ज्यादा बड़ा अंतर नजर नहीं आता है। पिछले महीने यानी मई में उसने 276 यूनिट बेचीं।

जीप इंडिया के लिए भारतीय बाजार में सेल्स के आंकड़ा लगभग एक समान बने हुए हैं। दरअसल, कंपनी के पिछले 3 महीने की सेल्स डेटा पर नजर डालें तो उसकी बिक्री में ज्यादा बड़ा अंतर नजर नहीं आता है। पिछले महीने यानी मई में उसने 276 यूनिट बेचीं। जबकि अप्रैल में ये आंकड़ा 278 यूनिट और मार्च में 294 का था। यानी इनके बीच बड़ा अंतर नहीं है। बता दें कि जीप भारतीय बाजार में कुल 4 मॉडल की सेल कर रही है। इसमें कम्पास, मेरिडियन, रैंगलर और ग्रैंड चेरोकी शामिल हैं। जीप की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19 लाख रुपए है, जो कम्पास के लिए है। चलिए आपको कंपनी के पिछले 3 महीने का सेल्स ब्रेकअप दिखाते हैं।
जीप इंडिया कार सेल्स 2025 (आखिरी 3 महीने) | |||
मॉडल | मार्च | अप्रैल | मई |
कम्पास | 142 | 137 | 133 |
मेरिडियन | 112 | 105 | 106 |
रैंगलर | 32 | 29 | 29 |
ग्रैंड चेरोकी | 8 | 7 | 8 |
टोटल | 294 | 278 | 276 |
जीप इंडिया की पिछले तीन महीने के सेल्स ब्रेकअप की बात करें तो कम्पास की मार्च में 142 यूनिट, अप्रैल में 137 यूनिट और मई में 133 यूनिट बिकी थीं। मेरिडियन की मार्च में 112 यूनिट, अप्रैल में 105 यूनिट और मई में 106 यूनिट बिकी थीं। रैंगलर की मार्च में 32 यूनिट, अप्रैल में 29 यूनिट और मई में 29 यूनिट बिकी थीं। ग्रैंड चेरोकी की मार्च में 8 यूनिट, अप्रैल में 7 यूनिट और मई में 8 यूनिट बिकी थीं। इस तरह कंपनी ने मार्च में कुल 294 यूनिट, अप्रैल में 278 यूनिट और मई में 276 यूनिट बेचीं।
हालांकि, मार्च से मई तक के 3 महीने के दौरान कंपनी के लिए सिर्फ कम्पास और मेरिडियन ही ऐसी कार रहीं जिन्होंने हर महीने सेल्स का शतक लगाया। इसके अलावा रैंगलर और ग्रैंड चेरोकी की सेल्स काफी डाउन रही है। कम्पास भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे सस्ती SUV भी है। इसी वजह से इसकी सेल्स के आंकड़े काफी बेहतर हैं। वैसे, कंपनी अपनी कारों की सेल्स को बूस्ट करने के लिए हर महीने बड़ा डिस्काउंट भी ऑफर करती है।
जून में ₹3.90 लाख का डिस्काउंट
कंपनी इस महीने अपनी कारों की सेल्स बढ़ाने के लिए 3.90 लाख रुपए तक का तगड़ा डिस्काउंट भी दे रही है। कंपनी कम्पास पर 1.70 लाख रुपए तक का कंज्यूमर ऑफर,1.10 लाख का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 के स्पेशल बेनिफिट दे रही है। इस तरह इस कार पर कलु 2.95 लाख का फायदा मिल रहा है। कंपनी ग्रैंड चेरोकी पर 3 लाख रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। मेरिडियन पर कंपनी 2.30 लाख का कंज्यूमर ऑफर, 1.30 लाख का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और Rs 30,000 का स्पेशल बेनिफिट दे रही है। इस तरह इस कार पर कुल 3.90 लाख का डिस्काउंट मिल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।