इन 3 भौकाली SUVs ने संभाला हुंडई का मोर्चा, मई में हथिया ली 65% मार्केट; जानिए कौन है सुपरहिट
हुंडई के क्रेटा (Creta), वेन्यू (Venue) और एक्सटर (Exter) जैसी SUVs की डिमांड काफी ज्यादा है। इन तीनों एसयूवी ने कंपनी की लगभग 66% बिक्री अकेले अपने दम पर हासिल की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कार निर्माता कंपनी हुंडई इंडिया (Hyundai India) के लिए मई 2025 का महीना मिला-जुला रहा। एक तरफ जहां कंपनी की कुल बिक्री में हल्की गिरावट देखने को मिली, वहीं क्रेटा (Creta), वेन्यू (Venue) और एक्सटर (Exter) जैसी SUV ने ब्रांड की रीढ़ की हड्डी साबित होकर लगभग 66% बिक्री अकेले अपने दम पर हासिल की। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Exter
₹ 6.21 - 10.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Magnite
₹ 6.14 - 11.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue
₹ 7.94 - 13.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 17.99 - 23.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 11.11 - 20.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कितनी हुई कुल बिक्री?
हुंडई (Hyundai) ने मई 2025 में कुल 43,861 यूनिट्स की बिक्री की। यह अप्रैल 2025 के मुकाबले करीब 1% की गिरावट (अप्रैल में 44,374 यूनिट्स बिकी थीं) है। अगर तुलना पिछले साल मई 2024 से करें, तो इसमें 11% की गिरावट दर्ज हुई, क्योंकि उस समय कंपनी ने 49,151 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी ने इस गिरावट का कारण शेड्यूल्ड मेंटेनेंस और अन्य प्लान की गई गतिविधियों को बताया है।
हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta): एक बार फिर नंबर वन SUV
हुंडई (Hyundai) की सबसे पॉपुलर SUV क्रेटा (Creta) मई 2025 में भी बिक्री में सबसे आगे रही। यह मिड-साइज SUV सेगमेंट में टॉप पर बनी हुई है और हर महीने टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कारों में जगह बना रही है।
मई 2025 में क्रेटा (Creta) की बिक्री में 1% की सालाना बढ़त देखी गई। हालांकि, महीने-दर-महीने (MoM) गिरावट 13% रही।
वेन्यू: लगातार गिर रही है बिक्री
हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में आती है। इस महीने इसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। मई 2025 में इसकी बिक्री 7,520 यूनिट्स तक हो गई। सालाना आधार पर यह 19% की गिरावट है। पिछले महीने (अप्रैल) की तुलना में 5% कम बिक्री हुई।
एक्सटर: माइक्रो SUV भी दिखी कमजोर
हुंडई (Hyundai) की नई माइक्रो SUV एक्सटर (Exter) ने शुरुआत में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन मई में इसकी बिक्री कुछ कमजोर पड़ी। मई 2025 में एक्सटर (Exter) की 5,899 यूनिट्स बिकीं। यह आंकड़ा मई 2024 के मुकाबले 23% की गिरावट को दर्शाता है।
इन आंकड़ों का क्या मतलब?
हुंडई (Hyundai) की कुल बिक्री में से क्रेटा (Creta), वेन्यू (Venue) और एक्सटर (Exter) ने मिलाकर 28,000+ यूनिट्स की बिक्री की, जो कुल बिक्री का लगभग 65% है। यानी हुंडई (Hyundai) की SUV लाइनअप ही इस समय कंपनी की सबसे मजबूत कड़ी है।
हुंडई क्रेटा (Creta) की स्थिर परफॉर्मेंस यह दर्शाती है कि ग्राहकों को इस SUV पर अभी भी भरोसा है, खासकर फीचर्स और परफॉर्मेंस के कारण इस पर काफी ज्यादा भरोसा है। वेन्यू (Venue) और एक्सटर (Exter) की गिरती बिक्री यह संकेत दे रही है कि इन सेगमेंट्स में प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है। खासकर मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Brezza), टाटा नेक्सन (Tata Nexon) और पंच (Punch) जैसे विकल्पों की मौजूदगी से कंपटीशन बढ़ गया है। हुंडई (Hyundai) को संभवतः इन दोनों SUV में कुछ अपडेट या स्पेशल एडिशन लाकर ग्राहकों की रुचि बनाए रखनी होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।