महिंद्रा स्कॉर्पियो पर 28% की जगह सिर्फ 14% लग रहा टैक्स, ग्राहकों की सीधे ₹2.16 लाख की हो रही बचत
महिंद्रा के पोर्टफोलियो में स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। इसे दो मॉडल N और क्लासिक में खरीद सकते हैं। इस SUV को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरादी जा सकता है। इस कैंटीन पर देश की सेवा करने वाले जवानों के लिए कई कारों को बेचा जाता है।

महिंद्रा के पोर्टफोलियो में स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। इसे दो मॉडल N और क्लासिक में खरीद सकते हैं। इस SUV को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरादी जा सकता है। इस कैंटीन पर देश की सेवा करने वाले जवानों के लिए कई कारों को बेचा जाता है। खास बात ये है कि इन जवानों को CSD पर इस कार पर लगने वाला GST काफी कम देना पड़ता है। यानी इन्हें 28% की बजाय सिर्फ 14% टैक्स ही देना पड़ता है। यहां पर स्कॉर्पियो का सिर्फ सिंगल N Z8 वैरिएंट (MT पेट्रोल) मिल रहा है। जिसकी कीमत 17 लाख रुपए है। जबकि इसक एक्स-शोरूम प्राइस 19.16 लाख रुपए है। यानी यहां पर टैक्स के 2.16 लाख रुपए बच जाएंगे।
CSD रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। भारतीय आबादी के एक चुनिंदा हिस्से को भोजन, चिकित्सा वस्तुओं, घरेलू आवश्यकताओं और यहां तक कि कारों को अफॉर्डेबल कीमतों के साथ बेचते हैं। CSD से कार खरीदने के लिए एलिजेबल ग्राहकों में सर्विंग और रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मी, सैन्य कर्मियों की विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक और डिफेंस सिविलियन शामिल हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 24.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector
₹ 14 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carens Clavis
₹ 11.5 - 21.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 15 - 26.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा स्कॉर्पियो N के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा स्कॉर्पियो N में थार और XUV700 का इंजन मिल सकता है। यह 2.0-लीटर चार-सिलेंडर mStallion पेट्रोल और 2.2-लीटर चार-पॉट mHawk डीजल इंजन से लैस होगी। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जा सकता है। स्कॉर्पियो N के टॉप-एंड वैरिएंट को फोर-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम से जोड़ा जा सकता है। इसे ग्लोबल NCAP के नए नॉर्म्स वाले क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।
कंपनी ने स्कॉर्पियो N में एकदम नई सिंगल ग्रिल दी है। इसमें क्रोम फिनिशिंग दिखाई देती है। ग्रिल पर कंपनी का नया लोगो नजर आता है। जिससे इसके सामने की खूबसूरती बढ़ जाती है। इसमें नए डिजाइन वाले LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, नए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ रिडिजाइन फ्रंट बम्पर, सी-शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, हेक्सागोनल लोअर ग्रिल इन्सर्ट के साथ वाइडर सेंट्रल एयर इनलेट शामिल हैं।
SUV में नए डिजाइन किए गए टू-टोन व्हील्स का सेट देखने को मिलता है। एक्सटीरियर के दूसरे हिस्से की बात की जाए तो इसमें क्रोमेड डोर हैंडल, क्रोमेड विंडो लाइन, पावरफुल रूफ रेल्स, ट्वीक्ड बोनट और साइड-हिंगेड डोर के साथ बूटलिड, अपडेटेड रियर बम्पर, ऑल-न्यू वर्टिकल LED टेल लैंप मिलते हैं। स्कॉर्पियो एन में इंजन स्टार्ट / स्टॉप बटन, बटन दिया है।
इसमें नया डैश और सेंटर कंसोल, अपडेटेड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, रूफ-माउंटेड स्पीकर, लेदर सीट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, वायरलेस चार्जिंग पैड, सेंट्रली माउंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। सेफ्टी के लिए सनरूफ, 6 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और रियर डिस्क ब्रेक जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।