सरोजिनी नगर में सीआरपीएफ कांस्टेबल के घर चोरी
नई दिल्ली के सरोजिनी नगर में बदमाशों ने सीआरपीएफ कांस्टेबल सांवर मल जाट के घर चोरी की। कांस्टेबल ड्यूटी पर थे और उनका एक दोस्त घर पर आया था। सुबह जब वह लौटे, तो ताला टूटा हुआ मिला और नकदी सहित कई...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 16 June 2025 07:46 PM

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सरोजिनी नगर में बदमाशों ने सीआरपीएफ कांस्टेबल के घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। थाना पुलिस ने शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल सांवर मल जाट मोती बाग स्थित लाल बिल्डिंग में रहते हैं। उनके साथ सत्यम कुमार प्रमाणिक भी रहते हैं। नौ जून को वह अपनी ड्यूटी पर गए थे। रात में उनका एक दोस्त घर पर आया था। वह ताला लगाकर चला गया। सुबह जब वह अपने साथी सत्यम के साथ घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला और नकदी, घड़ी आदि कीमती सामान गायब था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।