JD U Forms New Committee in Lakhisarai Ahead of Bihar Assembly Elections जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ट कमिटी का किया गया विस्तार, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsJD U Forms New Committee in Lakhisarai Ahead of Bihar Assembly Elections

जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ट कमिटी का किया गया विस्तार

जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ट कमिटी का किया गया विस्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायTue, 17 June 2025 03:57 AM
share Share
Follow Us on
जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ट कमिटी का किया गया विस्तार

चानन। निज संवाददाता बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ट लखीसराय के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार पटेल द्वारा नई कमिटी का गठन किया गया है। नई कमिटी में 11 जिला उपाध्यक्ष, 11 महासचिव, 11 जिला सचिव 01 कोषाध्यक्ष, 01 प्रवक्ता एवं 11 कार्यकरणी सदस्य बनाया गया है। जिलाध्यक्ष द्वारा सभी सात प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष एवं एक नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई कमिटी में इटौन निवासी मनोज कुमार राय, रामवृक्ष पासवान, कुमकुम कुमारी, मिथिलेश कुमार, पिंटू मंडल, अशोक साव, हेमंती देवी, रीना देवी, रंजीत मंडल, एवं रूबी देवी को उपाध्यक्ष, लखेन्द्र प्रसाद वर्मा को कोषाध्यक्ष, उमेश मलाकर को प्रवक्ता, रफिक हुसैन, रविन्द्र कुमार मंडल, बबीता देवी, सुवोध साव, चंचल कुमार मिश्रा, विक्रम कुमार, रिंकी देवी, गीता कुमार भारती, रामाकांत मंडल, रामकिाोर मंडल महासचिव , उमेश पासवान, मुन्ना कुमार सिंह, रोहित कुमार, सरोज कुमार, कालो देवी, राजकपूर महतो, संजय कुमार मंडल, बेबी देवी, रिकू देवी एवं अखिलेश कुमार राम को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

मननपुर बाजार के डॉ संजय कुमार को प्रखंडध्यक्ष की जिम्मेदारी: जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ट द्वारा बनाए गए नई कमिटी में मननपुर बाजार निवासी डॉ संजय कुमार को चानन प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पथुआ के चंदन कुमार को पिपरिया, दूरडीह के दीपक कुमार को रामगढ़, कनियारी के रतन कुमार मंडल को हलसी, तहदिया के विजय साव को बड़हिया, टाल बंशीपुर के प्रदीप महतो को सूर्यगढ़ा, खगौर के नीतीश कुमार को लखीसराय एवं ओझवा पोखर के राजेश मंडल को लखीसराय नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।