नदावर पुल के नीचे कूड़ा गिराने के विरोध में सौंपा ज्ञापन
Deoria News - मझौलीराज नगर के लोगों ने नदावर पुल के नीचे कूड़ा जलाने के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। कृष्ण कान्त दुबे ने कहा कि कूड़े से दुर्गंध के कारण रहना मुश्किल हो गया है। रत्नेश कुमार मिश्र ने बताया कि यह कूड़ा आठ...

सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नदावर पुल के नीचे कूड़ा गिरा कर उसे फूंकने के विरोध में सोमवार को मझौलीराज नगर के लोगों ने एसडीएम को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार गोपालजी को सौंपा। नगर के रहने वाले कृष्ण कान्त दुबे ने कहा कि कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से रहना मुश्किल हो गया है। रत्नेश कुमार मिश्र ने कहा कि यह कूड़ा दोनों नगर पंचायत के द्वारा आठ वर्षो से नदावर पुल के नीचे गिराया जा रहा है। इस गन्दगी फैलने के अलावा उसे जला देने से आसपास के लोगों को बदबू के कारण रहना मुश्किल हो गया है। यदि इस समस्या का समाधान 21 जून तक प्रशासन नहीं करती है तो हम सभी उसी नदावर पुल के नीचे धरना देने के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान मझौलीराज नगर के कृष्ण कांत दुबे , अजीत सिंह, रणजीत सिंह चौहान, रत्नेश कुमार मिश्र, हिमांशु मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।