9 year old girl raped while playing in temple on pretext of feeding her mangoes MP: मंदिर में खेल रही मासूम को दिया आम खाने का झांसा; दरिंदे ने 9 साल की बच्ची का खेत में किया रेप, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़9 year old girl raped while playing in temple on pretext of feeding her mangoes

MP: मंदिर में खेल रही मासूम को दिया आम खाने का झांसा; दरिंदे ने 9 साल की बच्ची का खेत में किया रेप

आरोपी आम खिलाने के बहाने नाबालिग बच्ची को सूनसान जगह ले गया और उसका रेप करके तड़पती हालत में छोड़ दिया। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, दतियाTue, 17 June 2025 02:15 PM
share Share
Follow Us on
MP: मंदिर में खेल रही मासूम को दिया आम खाने का झांसा; दरिंदे ने 9 साल की बच्ची का खेत में किया रेप

मध्य प्रदेश के दतिया से 9 साल की बच्ची से दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। घटना जिले के गोराघाट थाना इलाके की है। आरोपी आम खिलाने के बहाने नाबालिग बच्ची को सूनसान जगह ले गया और उसका रेप करके तड़पती हालत में छोड़ दिया। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। डरी सहमी बच्ची ने घर जाकर घरवालों के बजाय सबसे पहले अपनी सहेली को इसके बारे में बताया।

बच्ची अपने भाई के साथ गांव के मंदिर में खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी रामगोपाल राजपूत वहां पहुंचा। और वह आम देने का लालच देकर दोनों बच्चों को अपने खेत की टपरिया पर ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची को आम दिए और खटिया पर बिठाया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने यह बात अपनी सहेली को बताई, जिसने बाद में पीड़िता की मां को इस घटना की जानकारी दी।

घटना के बाद नाबालिग बच्ची डरी और सहमी हुई थी। इसलिए उसने अपने परिवार वालों को न बताकर अपनी सहेली को अपने साथ हुई हैवानियत को बताया। उसके बाद पीड़ित बच्ची की सहेली ने उसकी दोस्त के साथ हुई हैवानियत के बारे में उसकी मां को बताया, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता की मां ने गोराघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता की मां ने बताया की बच्ची डरी और सहमी हुई है...घटना के बाद वह किसी से बात नहीं कर रही है। डॉक्टर ने जांच के बाद आराम करने के लिए कहा है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कमल गोयल ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है, जो अभी फरार है। पुलिस ने उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेने की बात कही है।

रिपोर्ट- अमित कुमार

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|