शिफ्टवार विद्युत आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने ली राहत की सांस
Deoria News - भटनी में बिजली व्यवस्था पिछले एक पखवारे से जर्जर थी। रविवार को मेन सप्लाई में खराबी के कारण लाखों लोग परेशान हुए। नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेन्द्र का घेराव किया। कर्मचारियों ने शिफ्टवार आपूर्ति बहाल की...

भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र में एक पखवारे से जर्जर हो चुकी बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। रविवार की सुबह मेन सप्लाई में आई खराबी के कारण क्षेत्र के लाखों की आबादी को गर्मी और उमस में उबलना पड़ा। देर रात कुछ क्षेत्र की आपूर्ति बहाल होने पर नाराज उपभोक्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उपकेन्द्र पहुंच गए । जिसके बाद शिफ्टवार आपूर्ति शुरु हुई। सोमवार की सुबह कर्मचारियों के प्रयास केबल को पूरी तरह दुरुस्त किया गया। करीब चौबीस घंटे बाद क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सामान्य हुई। साहोपार स्थित 33/11 उपकेन्द्र के छह फीडर तथा तीन ट्रान्सफार्मर के जरिए देहात,वैकुण्ठपुर, नगर क्षेत्र, हतवा, बलुआ अफगान तथा घांटी फीडर से लोगों को बिजली की आपूर्ति होती है।
क्षेत्र के करीब सौ से अधिक गांव की आपूर्ति का जिम्मा सम्भाल रहा यह उपकेन्द्र गर्मी में ओवरलोड से जूझ रहा है। यहां लगे ट्रान्सफार्मर तथा फीडर लगातार बिजली की आपूर्ति के दौरान गर्म होकर बंद हो जा रहे है। जिसके कारण काफी परेशानी हो रही है। रविवार को आपूर्ति के दौरान ही मेन केबल ब्लास्ट हो जाने के बाद क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी। कर्मचारियों ने उसे दुरुस्त करते हुए देर रात तक नगर तथा घांटी क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी। इससे नाराज ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता उपकेन्द्र पहुंचकर जिम्मेदारों को घेरने लगे। कर्मचारियों ने शिफ्टवार आपूर्ति बहाल करते हुए लोगों का शान्त कराया। सुबह करीब 8 बजे तक केबल को पूरी तरह से ठीक किया गया। केबल ठीक होने के बाद भी दो दो घंटे के शिफ्ट में बारी बारी से फीडर से आपूर्ति की जा रही है। इस उपकेन्द्र से करीब सौ से अधिक गांव के एक लाख से अधिक की आबादी को बिजली की आपूर्ति की जाती है। लगातार हो रहे फाल्ट तथा ओवर लोड के कारण लोगों गर्मी में बिजली नहीं मिल रही है। जिसको लेकर स्थानीय उपभोक्ता लगातार बिजली विभाग के जिम्मेदार तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत भी दर्ज करा रहे है। बिजली की आपूर्ति को सुबह पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है। सभी फीडर को ओवर लोड तथा हिट होने से बचाने के लिए शिफ्टवार बिजली की आपूर्ति दी जा रही है। हर फीडर को दो दो घन्टे के ब्रेक के बाद आपूर्ति दी जा रही है। प्रमोद कुमार, अवर अभियन्ता, विद्युत उपकेन्द्र, भटनी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।