पुलिस ने तीन वारंटी को किया गिरफ्तार
Sonbhadra News - सोनभद्र की पिपरी पुलिस ने मंगलवार सुबह तीन वारंटी अभियुक्तों को रेणुकूट से गिरफ्तार किया। ये आरोपी कई दिनों से फरार थे और उनके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद कुमार राय,...

सोनभद्र। पिपरी पुलिस ने मंगलवार की सुबह तीन वारंटी अभियुक्तों को रेणुकूट से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पिछले कई दिनों से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में वारंटी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिपरी पुलिस ने वारंटी विनोद कुमार राय पुत्र सुरेन्द्र कुमार राय, निवासी चाचा कालोनी रेणुकूट, लखपतिया देवी पत्नी स्व. राम बचन यादव, निवासी मेन रोड रेणुकूट व नीशु कुमार पुत्र लोकनाथ पांडेय निवासी, मुरलीगढ़ी तुर्रा, थाना पिपरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी से पिपरी क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उप निरीक्षक राजेश जी चौबे, दिलीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शंकर लाल, महेश कुमार सरोज, कांस्टेबल अजीत कुमार, सुनील कुमार खरवार, महिला कांस्टेबल नेहा गिरी व रेनू यादव शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।