इन तरीकों से मेनिफेस्ट करने पर क्या मिलेगा आपका पसंदीदा शख्स?
Love Manifestation: मेनिफेस्टेशन करने के कई तरीकों के बारे में आपने सुना होगा। आज जानते हैं कि आखिर इसका सही मतलब क्या है और इसके जरिए क्या अपने पसंदीदा शख्स को पाया जा सकता है?

Manifestion for Love: अगर आप यूनिवर्स से जुड़ी चीजों में दिलचस्पी लेते हैं तो आपने मेनिफेस्टेशन शब्द को कई दफा सुना होगा। बता दें कि ‘मेनिफेस्ट’ शब्द ऐसे सिद्धांत पर बना है कि हम जो कुछ भी सोच रहे हैं वो असल में हमारी जिंदगी में होता चला जाता है। इस प्रक्रिया में सारा खेल हमारे सबकॉन्शियस माइंड का होता है। लोग इसे लॉ ऑफ अट्रैक्शन भी कहते हैं।
मेनिफेस्टेशन का मतलब
आसान भाषा में अगर समझा जाए तो सबकी कोई ना कोई इच्छा जरूर होती हैं। इसे पूरा करने के लिए तमाम कोशिशें भी की जाती हैं। कई बार ये कोशिशें नाकाम हो जाती हैं और सारे ख्वाब धरे के धरे रह जाते हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह हमारा कमजोर आत्मविश्वास होता है। ऐसे में अगर आप किसी भी इच्छा और काम को पॉजिटिव मन के साथ करते हैं और ये सोचते हैं कि ये तो होकर ही रहेगा तो उसके हकीकत में बदलने के चांस और भी बढ़ जाते हैं।
अपने पंसदीदा शख्स को भी कर सकते हैं मेनिफेस्ट
अगर आपका कोई क्रश है और आप चाहते हैं कि आगे चलकर आप दोनों साथ रहें। तो आप उसे पॉजिटिव तरीके से मेनिफेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए कुछ टेकनीक होते हैं, जिसे अपनाकर आप अपनी इच्छा को काफी हद तक पूरी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पसंदीदा शख्स को मेनिफेस्ट करने के क्या-क्या तरीके बताए गए हैं?
पिलो टेक्नीक
एक कागज पर अपने पसंदीदा शख्स का नाम लिखें। इसके साथ आप कुछ बातों (वर्तमान काल में) को लिख सकते हैं। इसे सोने से पहले अपने तकिए के नीचे रखें और उस शख्स को याद करें। जो कुछ भी लिखा है उसे विजुअलाइज करें। आपके सबकॉन्शियस माइंड में ये बातें धीरे-धीरे बैठ जाएंगी।
369 मेनिफेस्टेशन टेक्नीक
मेनिफेस्टेशन की दुनिया में ये सबसे पॉपुलर तरीका है। इसमें आपको अपनी इच्छा को इस तरह से लिखना है कि जैसे वो हो चुकी हैं। अपनी इसी इच्छा को आप सेम पैटर्न में बार-बार लिखेंगे। जैसे सुबह 3 बार, दोपहर में 6 बार और रात में 9 बार।
डायरी लिखें
इस टेक्नीक में आपको अपनी बातों को एक डायरी में लिखना है। इसे भी आप वर्तमान काल में ही लिखें। उदाहरण के तौर पर- 'आज का दिन बहुत अच्छा है और वो (पसंदीदा शख्स का नाम) मेरे साथ है। हम दोनों साथ में काफी खुश हैं।'
लॉ ऑफ एजंप्शन
इसमें आपको महसूस करना है कि आप उस चीज को पा चुके हैं, जिसकी इच्छा आपको कुछ समय पहले थी। शीशे में देखकर आप कुछ अफर्मेशन पढ़ भी सकते हैं। ऐसे अफर्मेशन आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे। मेनिफेस्टेशन की दुनिया में ये टेक्नीक भी अब पॉपुलर होती जा रही है। इसी के साथ मेडिटेशन करें। अपनी इच्छाओं को हमेशा लिखते रहें और उसे विजुअलाइज करना ना भूलें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।