वास्तु के अनुसार, हमारे आसपास मौजूद ऊर्जा का जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक होने पर आर्थिक, शारीरिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जबकि सकारात्मक ऊर्जा घर में बरकत लाती है। नकारात्मक ऊर्जा घर में वास्तु दोष का कारण बनती है, जिसके कारण कई बार बनते हुए कार्यों में बाधाएं आती हैं। वास्तु के अनुसार, घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने और बरकत लाने के लिए कुछ उपाय लाभकारी होते हैं। जानें वास्तु के अनुसार घर में बरकत के लिए क्या करें।
हिंदू धर्म में शुभ व मांगलिक कार्यों में कपूर का प्रयोग अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि घर में कपूर जलाने से वास्तु दोष दूर होने के साथ नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि के लिए सप्ताह में एक बार कपूर जरूर जलाना चाहिए।
शाम के समय मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और भौतिक सुखों में वृद्धि होती है।
वास्तु के अनुसार, दिन की पहली रोटी गाय को खिलाने से जीवन में आर्थिक समृद्धि आती है और वास्तु दोष दूर होता है। रोटी में एक आटे की लोई के साथ गुड़ या चीनी रख सकते हैं।
वास्तु के अनुसार, प्रतिदिन पक्षियों को दाना खिलाना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से तरक्की मिलती है और कार्यों की विघ्न-बाधाएं समाप्त होती हैं।
वास्तु के अनुसार, शाम के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट होती हैं और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।