अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार
पातेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मत्स्यजीवी समिति के प्रखंड सचिव को 180 मि.ली. की 48 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। चकनसीर गांव में कमलेश साहनी से शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार...

पातेपुर । संवाद सूत्र पातेपुर थाना क्षेत्र में मत्स्यजीवी समिति के प्रखंड सचिव को पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार। गिरफ्तार प्रखंड सचिव के कब्जे से 180 मि.ली. की 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के चकनसीर गांव से पुलिस मत्स्यजीवी के प्रखंड सचिव को पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पातेपुर थाना क्षेत्र के चकनसीर गांव के कमलेश साहनी ने आम के बगीचे से अंग्रेजी शराब बरामद की है। अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज कमलेश साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उसके पास से 180 मिलीलीटर की एक कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।