BJP s Growth Attributed to Workers Dedication MLA Akash Saxena पार्टी को और अधिक सामर्थ्यवान बनाएं: आकाश, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsBJP s Growth Attributed to Workers Dedication MLA Akash Saxena

पार्टी को और अधिक सामर्थ्यवान बनाएं: आकाश

Rampur News - रामपुर के विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, जो कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण के कारण संभव हुआ है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी में नई...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरWed, 18 June 2025 03:26 AM
share Share
Follow Us on
पार्टी को और अधिक सामर्थ्यवान बनाएं: आकाश

रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण की बदौलत ही भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। ऐसे में कोई भी कार्यकर्ता अपने आप को कमजोर न समझे, बल्कि खुद को नई जिम्मेदारी के साथ पहले से और अधिक सामर्थ्यवान बनाते हुए पार्टी के लिए काम करें। भाजपा की ओर से हाल ही में रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की है। जिसके बाद मंगलवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने रामपुर ग्रामीण मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को रामपुर सेवक कार्यालय पर बुला लिया। उन्होंने सभी को भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा को बनाने में कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत है। उन्होंने संसाधनों के अभाव में भी पार्टी के लिए समर्पण और त्याग के साथ कार्य किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।