Bride Abducted Over Dowry Demand in Palasi Village Case महज दो लाख दहेज के लिए विवाहिता-बच्ची को किया गायब, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsBride Abducted Over Dowry Demand in Palasi Village Case

महज दो लाख दहेज के लिए विवाहिता-बच्ची को किया गायब

पलासी के डेहटी गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए दो लाख रुपये मांगने पर प्रताड़ित किया गया और बच्ची सहित गायब कर दिया गया। विवाहिता के पिता ने सात लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाWed, 18 June 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
महज दो लाख दहेज के लिए विवाहिता-बच्ची को किया गायब

पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के डेहटी गांव में दहेज के रूप में दो लाख नहीं देने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने एवं बच्ची सहित गायब करने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में अपहृत विवाहिता के पिता व सिकटी थाना क्षेत्र के पड़रिया खान टोला निवासी समशीर खां ने पलासी थाना में दामाद सहित सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। नामजदों में डेहटी गांव के दामाद मोहम्मद मकसूद आलम, माजउद्दीन, बंटी, उनसरिया खातुन, पतलू, जमशेद व बीबी अफसाना शामिल हैं। घटना बीते 10 जून की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना का कारण खोजबीन करना बताया गया।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी असमीना खातुन की शादी डेहटी चौक वार्ड नंबर 10 के मु मकसूद आलम के साथ हुई थी। करीब एक वर्ष पूर्व से पति सहित ससुराल वालों द्वारा दहेज स्वरूप दो लाख रुपये की मांग को की जा रही थी। इंकार करने पर प्रताड़ित किया जाता है। यह बात उनकी बेटी कहती थी। बताया कि करीब एक माह पूर्व उनकी बेटी को पति सहित ससुराल वालों ने मारपीट कर भगा दिया गया था। इसके बाद समझा-बुझाकर आपसी समझौता कराया। असमीना मायके में रह रही थी। पीड़ित पिता ने बताया कि इस क्रम में 10 जून की सुबह दामाद मेरे घर आया। दामाद ने कहा कि वह विदागरी लेने आये हैं। मैं बीबी असमीना के साथ कोलकाता अपनी बहन के घर जा रहा हूं। वहीं रहकर कमाएंग? इसके बाद वह मेरी बेटी व एक वर्ष की नतनी को लेकर चला गया। शाम करीब छह बजे दामाद फोन आया कि आपकी बेटी मेरे यहां नहीं है। खोजबीन के दौरान डेहटी दामाद के घर पहुंचा तो देखा कि दामाद घर पर ही है। पुत्री व नतनी के संबंध में पूछने पर दुर्व्यवहार करते हुए भगा दिया। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि अपहृता के पिता के लिखित आवेदन पर केस दर्ज कर ली गयी। मामले की तहकीकात की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।