9 जुलाई तक देवगुरु बृहस्पति की इन 4 राशियों पर रहेगी कृपा, मिलेंगे शुभ फल
Guru asta: देवगुरु बृहस्पति इस समय अस्त अवस्था में हैं। गुरु के अस्त होने से कुछ राशियों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। जानें गुरु अस्त अवस्था में किन राशियों को देंगे शुभ फल-

Jupiter Combust: देवगुरु बृहस्पति 12 जून को रात 07 बजकर 56 मिनट पर अस्त हो चुके हैं और 9 जुलाई को सुबह 04 बजकर 44 मिनट पर उदित होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह अस्त अवस्था होता है, तो उसके शुभ प्रभावों में कमी आती है। लेकिन इस बार गुरु का अस्त होना कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। गुरु की अस्त अवस्था मेष व कुंभ समेत चार राशियों को सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगी। इन भाग्यशाली राशियों को धन, करियर व व्यापार से जुड़ी अच्छे फल मिलेंगे। जानें गुरु अस्त की लकी राशियां-
1. मेष राशि- मेष राशि वालों को गुरु अस्त से भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश अटके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। व्यक्तिगत जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी। रिश्तों में सुधार होगा। निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।
2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए गुरु अस्त अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको खर्चों में कमी आएगी और धन संचय करने में सफल रहेंगे। करियर में उन्नति मिलेगी। सेहत अच्छी होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी।
3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के जीवन में गुरु अस्त से सकारात्मक बदलाव होंगे। सेहत में सुधार होगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। माता-पिता के साथ रिश्ते में सुधार होगा। प्रेम-संबंधों में सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छे फल मिल सकते हैं। कार्यों की अड़चनें दूर होंगी।
4. मकर राशि- मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। यात्रा का योग बनेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष सहयोगी रहेगा।