Hariyali Amavasya: जुलाई में हरियाली अमावस्या कब है? जानें डेट, महत्व व स्नान-दान मुहूर्त
Hariyali Amavasya 2025 Kab Hai: हिंदू धर्म में हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व है। हरियाली अमावस्या को सावन अमावस्या भी कहा जाता है। जानें इस साल हरियाली अमावस्या कब है।

Hariyali amavasya 2025: हिंदू धर्म में हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन बड़ी संख्या में भक्त पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान करते हैं। सावन माह की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में हरियाली अमावस्या पर भगवान शिव का जलाभिषेक करना अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन पितरों का तर्पण व पिंडदान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जानें जुलाई में हरियाली अमावस्या कब है व स्नान-दान मुहूर्त।
हरियाली अमावस्या 2025 कब है: हिंदू पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 24 जुलाई को सुबह 02 बजकर 28 मिनट पर प्रारंभ होगी और 25 जुलाई को सुबह 12 बजकर 40 मिनट पर समाप्त होगी। हरियाली अमावस्या 24 जुलाई 2025, गुरुवार को मनाई जाएगी।
हरियाली अमावस्या पर बन रहे कई शुभ संयोग- इस साल हरियाली अमावस्या पर गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृत सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में यह सभी योग अत्यंत शुभ व फलदायी माने गए हैं।
हरियाली अमावस्या स्नान-दान मुहूर्त: हरियाली अमावस्या पर स्नान दान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:15 से सुबह 04:57 तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 02 बजकर 26 मिनट से दोपहर 03 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। गुरु पुष्य योग व अमृत सिद्धि योग शाम 04:43 से पूरे दिन रहेगा।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।