कर्क राशिफल 18 जून 2025: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 18 जून का दिन?
Cancer Horoscope Today, Kark rashi rashifal 18 June 2025: कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है।

Cancer Horoscope, आज का कर्क राशिफल 18 जून 2025: एक अच्छे लवर बनें और अपने पार्टनर पर प्यार लुटाएं। ऑफिस के प्रेशर को संभालें, क्योंकि इससे आपको बेहतर आउटपुट मिलेगा। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी, लेकिन फाइनेंशियल लाइफ अच्छी रहेगी।
कर्क लव राशिफल- रिश्ते में खुशहाली आएगी। आप दोनों को लव अफेयर में एक्सप्रेसिव होना चाहिए और अपनी फीलिग् को साझा करने में संकोच नहीं करना चाहिए। लव अफेयर में सरप्राइज देने के लिए दिन का दूसरा भाग भी अच्छा है। रिलेशनशिप में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप को दूर करने के लिए तैयार रहें, जो खतरनाक हो सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस के लव अफेयर में बातचीत की कमी के कारण परेशानियां आएंगी। जिन लोगों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है उन्हें फिर से प्यार मिलेगा।
कर्क करियर राशिफल- काम को लेकर आपके कमिटमेंट की आज परीक्षा होगी। सीनियर्स को अच्छे मूड में रखें और टीम मीटिंग में ओपिनियन शेयर करते समय डिप्लोमेटिक रहें। आपको नए आइडिया के साथ भी आना चाहिए जिन्हें ऑफिस में स्वीकार किया जाएगा। कुछ काम चुनौतीपूर्ण लग सकते हैं, लेकिन सुनिश्चित करें कि आप उन्हें पूरा कर लें। छात्रों को परीक्षा देते समय रिस्क नहीं उठाना चाहिए। उन्हें एकेडमिक्स पर ज्यादा फोकस करना चाहिए और निश्चित रूप से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।
कर्क आर्थिक राशिफल- कोई भी बड़ा आर्थिक मामला रूटीन लाइफ पर असर नहीं डालेगा। लेकिन खर्च में कटौती करना अच्छा है क्योंकि बरसात के दिन के लिए बचत करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। कुछ जातकों को संपत्ति से जुड़े कानूनी विवाद से राहत मिलेगी। यह उन लोगों के लिए सही समय है जो अपनी पारिवारिक या पैतृक संपत्ति बेचने की प्लानिंग बना रहे हैं। कुछ महिलाओं को वर्कप्लेस पर किसी सेलिब्रेशन में योगदान देने की जरूरत होगी। परिवार में शादी के लिए आपके योगदान की जरूरत होगी।
कर्क सेहत राशिफल- चेस्ट से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। आपको एलर्जी और इंफेक्शन की भी शिकायत हो सकती है और ये परेशानी का कारण बन सकते हैं। सुबह जल्दी उठने और रात को समय पर सोने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आपको दोस्तों या पॉजिटिव सोच वाले लोगों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए। प्रोटीन और विटामिन से भरपूर संतुलित डाइट लेना भी अच्छा है।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)