Palmistry: किस्मत वालों के हाथ में होता है Y का निशान, जानें इससे जुड़े संकेत
y sign in hand: हथेली में कई तरह के निशान बनते हैं, जिसमें से एक है Y का निशान। जानें हथेली में Y का निशान बनने का क्या संकेत है।

Hatheli par y ka nishan: यूं तो आपने हथेली में कई आड़ी-तिरछी रेखाएं देखी होंगी लेकिन कुछ लोगों के हाथ में इन रेखाओं से कुछ खास निशान बनते हैं। हाथ की रेखाओं में बनने वाले ये निशान शुभ भी हो सकते हैं या अशुभ। हथेली में बनने वाले निशान में से एक है Y का निशान। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, भाग्यशाली जातकों की हथेली में Y का निशान बनता है। जानें अंग्रेजी के लेटर Y के निशान के बारे में।
1. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में मणिबंध और जीवनरेखा के बीच में Y का निशान खास माना गया है। कहते हैं कि यह निशान अच्छा और बुरा दोनों हो सकता है। कुछ परिस्थितियों में Y का निशान अच्छा होता है और कुछ स्थितियों में अशुभ होता है।
2. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जीवन रेखा से होकर चंद्र पर्वत तक जाकर रुकने वाली रेखा और इससे बनने वाली Y का निशान भाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे लोग बिजनेस में खूब नाम कमाते हैं। ऐसे लोग आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं और जिस चीज की जरूरत होती है उसकी उपलब्धता भी रहती है।
3. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी की हथेली में कोई छोटी रेखा जीवन रेखा से निकलकर Y का निशान बनाए तो इसे अशुभ माना जाता है। इसे जीवन रेखा को काटने वाली रेखा माना जाता है। कहते हैं कि यह आयु कम होने का संकेत देती है। इन लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मोर्चे पर परेशानी होने के कारण खर्च की अधिकता हो सकती है।