Rahu lines in palmistry rahu lines on hand and its effect Palmistry: हथेली में ऐसी राहु रेखाएं लाती हैं कई परेशानी, झेलते पड़ते हैं कई दुख-दर्द, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Rahu lines in palmistry rahu lines on hand and its effect

Palmistry: हथेली में ऐसी राहु रेखाएं लाती हैं कई परेशानी, झेलते पड़ते हैं कई दुख-दर्द

Rahu lines Palm Reading: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली में कुछ खास जगहों पर निकलने वाली राहु रेखाओं को अशुभ माना जाता है। जानें कौन-सी राहु रेखाएं देती हैं अशुभ परिणाम-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 12 June 2025 10:57 AM
share Share
Follow Us on
Palmistry: हथेली में ऐसी राहु रेखाएं लाती हैं कई परेशानी, झेलते पड़ते हैं कई दुख-दर्द

Rahu lines in hand: हथेली में कई तरह की रेखाएं बनती हैं, जो परेशानियां खड़ी करती हैं। इनमें से एक है राहु रेखा। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में राहु की रेखा को चिंता रेखा, विघ्न या तनाव रेखा भी कहा जाता है। राहु रेखा मंगल क्षेत्र से निकलकर जीवन रेखा और भाग्य रेखा को काटकर मस्तिष्क रेखा को छूने या फिर उसे काटकर हृदय रेखा तक जाने वाली रेखाओं को राहु रेखा कहा जाता है। आमतौर पर हथेली में राहु रेखा की संख्या 3 या 4 होती है। इन रेखाओं का स्पष्ट व मोटा होना अशुभ माना जाता है। राहु रेखाओं से जुड़े कुछ योग व्यक्ति के जीवन में परेशानियां खड़ी करते हैं। जानें इनके बारे में-

इन रेखाओं के काटने पर: राहु रेखा अगर जीवन रेखा को काटती है तो पारिवारिक जीवन व सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भाग्य रेखा को काटने पर जीवनसाथी के सेहत व व्यावसायिक उतार-चढ़ाव सामना करना पड़ता है। राहु रेखा अगर मस्तिष्क रेखा को काटती है, तो यह धन हानि व बीमारियों का संकेत देती है। अगर राहु रेखा हृदय रेखा को छूती है तो यह प्रेम में अलगाव पैदा कर सकती है।

ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: हथेली की ये रेखा देती हैं लव लाइफ से जुड़े संकेत, जानें खास बातें

राहु रेखा कब देती है अशुभ परिणाम- अगर जीवन व मस्तिष्क रेखा के पास से राहु रेखा निकलती है, तो अच्छे परिणाम नहीं मिलते हैं। इससे जीवन में उथल-पुथल, रोग, मृत्यु व दुर्घटना की आशंका बढ़ने लगती है। ऐसे लोगों को कई बार राहु दोष के कारण चोरी, रोग व दुर्घटना का भी सामना करना पड़ता है।

मानसिक संतुलन पर प्रभाव- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर मंगल पर्वत से दो राहु रेखाएं निकलकर एक साथ पास-पास होकर शनि पर्वत के नीचे मस्तिष्क रेखा को छूती हैं, ऐसे लोगों का मानसिक संतुलन अच्छा नहीं रहता है।

ये भी पढ़ें:हथेली में दो भाग्य रेखा होने का क्या अर्थ है? जानें इससे जुड़े संकेत

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!