UP Agra Dalit former Pradhan Women harassed molested by Men inside House दलित पूर्व प्रधान के घर में घुस महिलाओं से छेड़छाड़, एक आरोपी को पकड़कर पीटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Agra Dalit former Pradhan Women harassed molested by Men inside House

दलित पूर्व प्रधान के घर में घुस महिलाओं से छेड़छाड़, एक आरोपी को पकड़कर पीटा

यूपी के आगरा में थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव में दलित पूर्व प्रधान के घर में घुसकर दबंगों ने महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट कर दी। महिलाओं ने भी एक आरोपी को दबोच कर उसे पीट डाला। पूर्व प्रधान पक्ष का आरोप है कि घटना के दो दिन बाद भी उनकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं की गयी है।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, आगराFri, 13 June 2025 11:21 AM
share Share
Follow Us on
दलित पूर्व प्रधान के घर में घुस महिलाओं से छेड़छाड़, एक आरोपी को पकड़कर पीटा

यूपी के आगरा में थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव में दलित पूर्व प्रधान के घर में घुसकर दबंगों ने महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट कर दी। महिलाओं ने भी एक आरोपी को दबोच कर उसे पीट डाला। पूर्व प्रधान पक्ष का आरोप है कि घटना के दो दिन बाद भी उनकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं की गयी है। उनके बेटे की शादी है। उन्होंने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दलित समाज के पूर्व प्रधान के बेटे की शादी है। गुरुवार को बरात अलीगढ़ गयी है। सोमवार को उनके यहां देवी जागरण का कार्यक्रम था। मंगलवार दोपहर परिवार के लोग घर में सो रहे थे।

आरोप है कि गांव के पांच दबंग युवक घर में घुस आए। उन्होंने महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की। इस दौरान महिलाओं ने एक आरोपी को दबोच लिया। उसको पीट डाला। तब दबंग भाग निकलके। पीड़ित परिवार को शादी नहीं करने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष के अनुसार सूचना पर पीआरवी भी पहुंची लेकिन बिना कोई कार्रवाई लौट आई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने दो दिन पूर्व थाने पर तहरीर दी है लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें:पापा! मां को मत मारो, नहीं तो कुएं में कूद जाऊंगी- बच्ची ने लगा दी छलांग, मौत

पुलिस के अनुसार जांच के बाद होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी निरीक्षक खंदौली राकेश कुमार चौहान का कहना है कि दो दिन पूर्व गांव के पूर्व प्रधान और कुमार दूसरे पक्ष के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। दूसरे पक्ष के एक युवक के हल्की चोट आई है। युवक को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा था, लेकिन वह वापस थाने नहीं आया। प्रधान की तरफ से भी तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

पूर्व प्रधान को चार घंटे थाने पर बैठाया

पीड़ित पूर्व प्रधान का आरोप है कि जब वह थाने शिकायत करने पहुंचे तो थाना पुलिस ने उन्हें चार घंटे तक थाने में बैठाया। कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। गांव में जांच करने पुलिस भी नहीं पहुंची। पूर्व प्रधान का कहना है कि वह गुरुवार को बरात लेकर अलीगढ़ आए हैं। अगर घर पर कोई घटना होती है तो आरोपी व पुलिस जिम्मेदार होगी।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |