29 जून से इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, धन के दाता शुक्र करेंगे वृषभ गोचर
Shukra Gochar: धन-संपदा के कारक शुक्र एक निश्चित समयांतराल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। जून के आखिरी में शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे। जानें शुक्र गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।

Venus Transit in Taurus: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन,संपदा, वैभव, ऐश्वर्य व भौतिक सुखों का कारक माना गया है। शुक्र समय-समय पर अपनी राशि में बदलाव करते हैं। शुक्र 29 जून को अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर करेंगे और 25 जुलाई तक इसी राशि में संचरण करेंगे। शुक्र के वृषभ गोचर से 3 भाग्यशाली राशियों को वित्त, करियर व कारोबार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। शुक्र कृपा से इन राशियों के धन में वृद्धि होगी और नौकरी व कारोबार में तरक्की मिल सकती है। जानें शुक्र गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।
1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी रहेगा। शुक्र के प्रभाव से आपके सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। सिंगल जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। करियर में तरक्की के प्रबल योग हैं। आर्थिक लाभ से बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है।
2. सिंह राशि- शुक्र गोचर से सिंह राशि वालों को अच्छे फल प्राप्त होंगे। नौकरी में मनचाहे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में उन्नति मिल सकती है। कार्यस्थल पर सीनियर्स व सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यापारियों को विस्तार के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। सकारात्मक समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। अटके हुए काम पूरे होंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा और यात्रा लाभकारी रहेगी।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।