Congress Holds Public Darbar in Ranchi to Address Citizen Issues भाजपा ने सिस्टम को कर दिया बर्बाद : डॉ इरफान, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCongress Holds Public Darbar in Ranchi to Address Citizen Issues

भाजपा ने सिस्टम को कर दिया बर्बाद : डॉ इरफान

कांग्रेस भवन में स्वास्थ्य मंत्री का लगा जनता दरबार, 90 प्रतिशत समस्याओं का निराकरण किया गया

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 17 June 2025 08:33 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने सिस्टम को कर दिया बर्बाद : डॉ इरफान

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कांग्रेस भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण व खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए और मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निष्पादन करने के लिए निर्देश दिया। जनता दरबार के बाद डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा ने पूरे सिस्टम को बर्बाद कर दिया है, कुचल दिया है, लेकिन राज्य के प्रति उनकी गहरी संवेदना है। झारखंड राज्य के लिए भाजपा का कोई योगदान नहीं है। झारखंड पर भाजपा का कोई अधिकार नहीं।

राज्य हमारा है, राज्य के लोगों का विकास होगा। निचले स्तर के अधिकारियों को जनता के प्रति नरम रुख रखना होगा। हमारा प्रयास होगा कि यह संख्या धीरे-धीरे कम हो, लोगों की समस्याएं दूर हों। स्वास्थ्य विभाग में सुधार से भाजपा में बौखलाहट है। रिम्स टू के निर्माण का भाजपा विरोध कर रही है। रिम्स टू का जब निर्माण होगा तो झारखंड के लोगों को रोजगार मिलेगा। बेहतर सुविधा मिलेगी, जिसका विरोध बीजेपी कर रही है। झारखंड की बुनियाद बाबूलाल मरांडी की सरकार ने कमजोर कर दी है। हम इसे मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सैकड़ों की संख्या में शिकायतें-समस्याएं आई हैं। जमीन की समस्याएं अधिक हैं। कई सीओ की शिकायतें ज्यादा हैं। जमीन माफिया को वह प्रश्रय दे रहे हैं। उन्हें स्पष्ट कह दिया गया है कि जनहित में कार्रवाई करें। पेयजल, थाना, नगर विकास, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति सहित कई विभागों से संबंधित समस्याएं आयी हैं। मेरा प्रयास है कि समस्याओं का निराकरण हो। वह अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन जनता के लिए करना चाहता हैं। लगभग 90 प्रतिशत समस्याओं का निराकरण किया गया है। कुछ मामलों में तकनीकी अड़चन है, जिन्हें समयानुसार दूर किया जाएगा। सभी आवेदन पर हर हाल में कार्य होगा। जनता दरबार से जनता के साथ-साथ संगठन को भी फायदा मिल रहा है। यह अच्छी पहल है। अगर जनता का काम किया जाए तो लोग आते हैं, हमसे जनता को उम्मीद है। कांग्रेस जन सरोकार से जुड़ी हुई है। महागठबंधन सरकार जनता की सरकार है। झारखंड के लगभग सभी जिलों से लोग आए हैं। समय-समय पर जल्दी-जल्दी यह आयोजन किया जाएगा। जनता दरबार में विनय सिन्हा दीपू, राजेश सिन्हा सन्नी, राजन वर्मा, जगदीश साहू, नरेंद्र लाल गोपी, राजीव चौधरी चिंटू भी उपस्थित थे। 97 लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि मंत्री डॉ इरफान अंसारी के समक्ष कुल 97 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा। इस पर उन्होंने तत्काल पहल करते हुए अधिकारियों से समाधान का रास्ता निकालने को कहा। जनता दरबार में आए कुल मामलों में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण संबंधित 5, आपूर्ति विभाग से 12, इलाज से 13, रोजगार के लिए सात, आपदा प्रबंधन से 8, राशन कार्ड से 13, स्थानांतरण के लिए सात, जमीन संबंधी 22 मामलों के अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं मंत्री के समक्ष लोगों ने रखीं। जनता दरबार में रांची, गुमला, धनबाद, पलामू, चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग, खूंटी सहित विभिन्न जिलों के लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।