बडौत सीएचसी में प्राइवेट डाक्टरों से कराई जा रही डिलीवरी और ऑपरेशन
Bagpat News - नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को निजी चिकित्सकों पर निर्भर होना पड़ रहा है। सीएचसी प्रशासन को डिलीवरी और सर्जरी के लिए प्राइवेट डॉक्टरों...

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है। जिसके कारण प्राइवेट डाक्टरों को सीएचसी बुलाकर डिलीवरी और ऑपरेशन कराये जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य बीमारियों के लिए महिलाएं निजी अस्पतालों के चिकित्सकों पर निर्भर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की एक बड़ी आबादी निर्भर करती है। वहां लंबे समय से कोई स्थायी स्त्री रोग विशेषज्ञ नियुक्त नहीं है। जिसके कारण जब भी किसी गर्भवती महिला को प्रसव या स्त्री रोग संबंधी किसी सर्जरी की आवश्यकता होती है, तो सीएचसी प्रशासन को निजी अस्पतालों के स्त्री रोग विशेषज्ञों को बुलाना पड़ता है। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त भुगतान भी करना पड़ता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। कई बार ऐसा भी होता है कि निजी चिकित्सक उपलब्ध नहीं हो पाते, जिसके चलते गंभीर स्थिति वाली गर्भवती महिलाओं को नगर से लगभग 20 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल भेजना पड़ता है। इस आवागमन में न केवल समय बर्बाद होता है बल्कि मरीज की जान को भी खतरा पैदा हो सकता है। कोट- एक महिला चिकित्सक डॉक्टर शेख सदफ की तैनाती थी, जो की मैटरनिटी लीव पर चली गई। महीने में औसतन 10 महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी होती है। जिसके लिए नगर के कुछ चिकित्सकों से टाइअप हैं। जिससे प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है। -डॉ विजय कुमार गर्ग, सीएचसी अधीक्षक।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।