करंट से झुलसकर पल्लेदारी की मौत
Jhansi News - झांसी के मोहल्ला पायगा में करंट लगने से पल्लेदार दयाराम कुशवाहा (40) की मौत हो गई। वह पंखे का तार बिजली बोर्ड में लगाने के दौरान झटके से गिर गए। परिवार में कोहराम मच गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया,...
झांसी, संवाददाता गुरसरांय थाना क्षेत्र के मोहल्ला पायगा में करंट से झुलसकर पल्लेदार की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला पायगा निवासी भगवान दास कुशवाहा (40) बेटा दयाराम कुशवाहा गुरसरांय गल्ला मंडी में पल्लेदारी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। बीती वह व उसका परिवार खाना खाकर सो गए। आधी रात के बाद अचानक पंखा बंद हो गया। जिससे वह गर्मी से परेशान हो गया। दयाराम नींद से उठा और पंखे का तार बिजली बोर्ड में लगाने लगा। तभी उसे झटका लग गया। करंट इतना तेज था कि वह गंभीर रूप से झुलस गया और वहीं छटपटाकर गिर गया।
उसकी हालत देख परिवार में कोहराम मच गया। वह रोने-बिलखने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उसे तुरंत तार से अलग किया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिससे पूरा परिवार फूट-फूटकर रो पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट कहा जा सकता है। पापा छटपटाने लगे और वहीं गिर गए मृतक के बेटे अंकित कुशवाहा ने बताया कि रात में पापा पंखा का तार लगा रहा था। सभी लोग सो रहे थे। पंखा बंद हो गया था। तभी तेज आवाज हुई और चीख-पुकार मच गई। वह वहीं छटपटाने लगे। इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। उन्हें तार से अलग किया गया। यहां अस्पताल लाए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं भगवान दास की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे घर में मातम छा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।