Gang Attack on Village Head s Husband in Gohanian Police File Case Against Land Grabbers दबंगों ने प्रधान पति पर किया हमला, मुकदमा दर्ज, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsGang Attack on Village Head s Husband in Gohanian Police File Case Against Land Grabbers

दबंगों ने प्रधान पति पर किया हमला, मुकदमा दर्ज

Gangapar News - गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया में सरकारी जमीन पर हो रहे कार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारWed, 18 June 2025 03:30 PM
share Share
Follow Us on
दबंगों ने प्रधान पति पर किया हमला, मुकदमा दर्ज

घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया में सरकारी जमीन पर हो रहे कार्य के दौरान प्रधान पति पर दबंगों ने हमला कर दिया। ग्राम प्रधान गौहनिया की तहरीर पर घूरपुर थाने में आरोपीयों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि ग्राम पंचायत गौहनिया के ग्राम सभा की भूमि पर एसडीएम बारा ने सीमांकन कराया था। इससे पहले गांव के दबंगों ने उक्त भूमि पर कब्जे की कोशिश की थी। जिसे तहसील प्रशासन ने कब्ज़ा हटाए जाने का निर्देश भी दिया था। मंगलवार को उक्त भूमि का समतलीकरण कार्य कराया जा रहा था। तभी कार्य देखने पहुंचे ग्राम प्रधान पति राजेश साहू वहां कार्य देखने पहुंचे तो उन्होंने अस्थाई कब्जे को भी हटवाना शुरू कर दिया तभी मौके पर लाठी डंडा और सरिया लेकर आधा दर्जन लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए प्रधान पति पर हमला बोल दिया।

जब तक वे अपना बचाव करते तब तक दबंगों ने उन्हें बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने कहा कि भू माफिया दबंगों ने मेरे सुहाग उजाड़ने का काम किया है। ग्राम प्रधान की तहरीर पर घूरपुर पुलिस ने आरोपीयों अभय राज यादव,अमरजीत यादव, सुभाष यादव और अविनाश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रधान पति राजेश साहू ने बताया कि उन्हें बचाने जब लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए और कट्टा लहराते हुए मौके से पंवरी गांव की ओर भाग निकले।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।