अनजान युवक से मिलने को रोका तो पत्नी ने पति पिटवाया, मायकेवालों ने बरसाए 25 सेकेंड में 35 घूंसे
यूपी के बागपत में एक पत्नी ने अपनी पति को अपने मायके वालों से पिटवा दिया। पिटाई करवाने का कारण इतना था कि पति ने एक अनजान युवक से मिलने से पत्नी को रोका था। बताया जा रहा है कि पत्नी इसी बात से नाराज हो गई और घर से मायके वालों को बुलवा लिया।

यूपी के बागपत में एक पत्नी ने अपनी पति को अपने मायके वालों से पिटवा दिया। पिटाई करवाने का कारण इतना था कि पति ने एक अनजान युवक से मिलने से पत्नी को रोका था। बताया जा रहा है कि पत्नी इसी बात से नाराज हो गई और घर से मायके वालों को बुलवा लिया। मायके वालों ने पहले तो घर में तोड़फोड़ की फिर दामाद को घर से बाहर ले जाकर जमकर पीटा। 25 सेकेंड में आरोपियों ने पीड़ित पर 35 घूंसे बरसाए। उसके बाद उसे घसीटकर ले गए। सारी घटना की वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसमें कई लोग शख्स को पीटते दिख रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बागपत में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डोला गांव में एक पत्नी ने अपनी पति को पिटवाया है। पीड़ित रोहित ने बताया कि उसके घर के अनजान शख्स उसकी पत्नी से मिलने आया। पीड़ित ने युवक से उसकी पहचान पूछी। इसपर कोई जानकारी न मिलने पर उसने युवक को घर में नहीं आने दिया। इसके कुछ देर बाद उसकी पत्नी के मायके वाले उसके घर आए। इनमें से पीड़ित 6 लोगों को जानता था, अन्य सभी अनजान थे। सभी ने घर में सामान तोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद दामाद को खींचकर बाहर ले गए और उसे भी पीटा।
पीड़ित इसके बाद पुलिस के पास पहुंचा और मामले में तहरीर दी है। पीड़ित ने हुंगरी जनपद अलीगढ़ में रहने वाले ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने रोहित के घर वालों को भी पीटा। रोहित को बचाने पहुंचे उसके चाचा और भाभी को भी पीटा। चाचा का सिर ईंट मारकर फोड़ दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो का संज्ञान लिया जिसमें आरोपी रोहित और उस परिवार को पीटते दिख रहे हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।