Spiritual Revolution at Kalkidham Prominent Figures Advocate for Expansion कल्किधाम की आभा से मंत्रमुग्ध हुए सेना के पूर्व कमांडर और नागालैंड के पूर्व मंत्री, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsSpiritual Revolution at Kalkidham Prominent Figures Advocate for Expansion

कल्किधाम की आभा से मंत्रमुग्ध हुए सेना के पूर्व कमांडर और नागालैंड के पूर्व मंत्री

Sambhal News - कल्किधाम में पूर्व सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण और पूर्व मंत्री थॉमस लूथा ने दर्शन किए। दोनों ने कल्किधाम की दिव्यता की सराहना की और इसे पूरे देश में फैलाने की आवश्यकता जताई। अभय कृष्ण ने कहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलWed, 18 June 2025 02:16 AM
share Share
Follow Us on
कल्किधाम की आभा से मंत्रमुग्ध हुए सेना के पूर्व कमांडर और नागालैंड के पूर्व मंत्री

आध्यात्म और राष्ट्रसेवा के संगम स्थल कल्किधाम की ओर मंगलवार को दो विशिष्ट हस्तियों ने रुख किया। भारतीय सेना की पूर्व कमान के प्रमुख रहे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण और नागालैंड सरकार में पूर्व मंत्री थॉमस लूथा ऐंचोड़ा कंबोह स्थित कल्किधाम पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह में विधिवत दर्शन किए और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से गहन वार्ता की। कल्किधाम की दिव्यता से अभिभूत होकर लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण ने कहा, यहां आकर मन को अद्भुत शांति मिली है। गर्व है कि भारत भूमि पर इतने भव्य और ऊर्जावान तीर्थ का निर्माण हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कल्किधाम जैसे पवित्र स्थान केवल उत्तर भारत तक सीमित न रहें, बल्कि देश के कोने-कोने तक फैलें।

नागालैंड के पूर्व मंत्री थॉमस लूथा ने भी अपनी गहरी श्रद्धा प्रकट करते हुए कहा, हमारी कामना है कि नागालैंड में भी कल्किधाम स्थापित हो। इस तीर्थ की ऊर्जा और दर्शन से वहां के लोग भी जुड़ें। उन्होंने आचार्य प्रमोद कृष्णम से यह आग्रह भी किया कि पूर्वोत्तर राज्यों में इस आध्यात्मिक आंदोलन को विस्तार दिया जाए। कल्किधाम केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक क्रांति का केंद्र बनता जा रहा है। देशभर की प्रमुख हस्तियों की लगातार यहां उपस्थिति से यह संदेश मिल रहा है कि यह स्थान केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्र और धर्म को एक नई दिशा देने का माध्यम बन रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।