Teenage Girl Abducted and Raped in Jhansi Accused Arrested खेत में घसीटकर किशोरी से किया दुष्कर्म, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsTeenage Girl Abducted and Raped in Jhansi Accused Arrested

खेत में घसीटकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Jhansi News - झांसी के थाना शाहजहांपुर क्षेत्र में एक किशोरी को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने मारपीट के बाद वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीWed, 18 June 2025 08:38 AM
share Share
Follow Us on
खेत में घसीटकर किशोरी से किया दुष्कर्म

झांसी, संवाददाता थाना शाहजहांपुर क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर से बकरियां चराने गई एक किशोरी को युवक खेत में जबरन घसीटकर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर मारपीट की। उसके अश्लील वीडियो बनाए और ब्लैकमेल कर वॉयरल कर दिए। यह आरोप पीडिता व उसके परिजनों ने लगाए हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना शाहजहांपुर क्षेत्र निवासी एक किशोरी बीती दो जून को गांव के बाहर खेतों में बकरियां चरा रही थी। तभी आरोपी राजा सिंह वहां आया और उसे जबरल खेत में घसीटकर ले गया।

उसने शोर मचाया तो उसके साथ मारपीट की। उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदार को अंजाम दिया और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। पीडिता ने इसका विरोध किया तो वीडियो वॉयरल व उसक भाई मारने डालने की धमकी दे डाली। इस वह काफी डर गई। कुछ दिनों तक वह घुटती रही। इस बीच वीडियो बताकर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। बीते रोज उसने बात मानने से इंकार कर दिया तो उसने वीडियो वॉयरल कर दिया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर देखे तो पीड़िता के होश उड़ गए। उसने सारी दास्तां अपने परिवार के लोगों को बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक शाहजहांपुर संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी राजा सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।