Top 10 DU College: ये हैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 10 कॉलेज, एडमिशन के लिए रहती है होड़
Top 10 Delhi University Colleges 2025: अगर आप भी अपने लिए बेहतर करियर बनाना चाहते हैं तो आपको डीयू के बेस्ट कॉलेज में पढ़ाई करनी चाहिए, जिससे भविष्य में आपको लाखों की सैलरी मिलें। आइए आपको NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार डीयू के टॉप 10 कॉलेजों के बारे में बताते हैं।

Top 10 DU Colleges List 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटीज की ओर से यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए फेज 1 की शुरुआत हो गई है। फेज 2 की शुरुआत सीयूईटी रिजल्ट 2025 के बाद की जाएगी। जिसमें आपको अपनी पसंद के कोर्सेज और कॉलेजों को चुनना होगा। अगर आप भी अपने लिए बेहतर करियर बनाना चाहते हैं तो आपको डीयू के बेस्ट कॉलेज में पढ़ाई करनी चाहिए, जिससे भविष्य में आपको लाखों की सैलरी मिलें। आइए आपको NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार डीयू के टॉप 10 कॉलेजों के बारे में बताते हैं।
- हिन्दू कॉलेज- हिन्दू कॉलेज को NIRF रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। हिन्दू कॉलेज की स्थापना 1899 में हुई थी। इम्तियाज अली, मीनाक्षी लेखी, विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज और टिस्का चोपड़ा जैसी अनेक मशहूर हस्तियों ने हिन्दू कॉलेज से पढ़ाई की है।
2. मिरांडा हाउस- मिरांडा हाउस डीयू का बहुत प्रतिष्ठित गर्ल्स कॉलेज है। NIRF ने मिरांडा हाउस को देश का दूसरा बेस्ट कॉलेज माना है। मिरांडा हाउस दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में स्थित है। शीला दीक्षित, नंदिता दास, मीरा कुमार, स्वरा भास्कर और मीरा नायर जैसी अनेक मशहूर हस्तियों ने मिरांडा हॉउस से पढ़ाई की है।
3. सेंट स्टीफंस कॉलेज- सेंट स्टीफंस कॉलेज की स्थापना 1881 में हुई थी यह डीयू के प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक है। इसे NIRF में 3वीं रैंक और 72.97 स्कोर दिए गए हैं। शशि थरूर, कपिल सिब्बल, सचिन पायलट, कबीर बेदी और एस. जयशंकर जैसी अनेक मशहूर हस्तियों ने यहां से पढ़ाई की है।
4. आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज- इस कॉलेज की स्थापना सनातन धर्म सभा ने 1959 में की थी। NIRF रैंकिंग में आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज को 5वीं रैंक और 72.59 अंक दिए गए हैं। राजकुमार राव, जसप्रीत जस, हिम्मत सिंह नेगी और रुशाली राय जैसी अनेक मशहूर हस्तियों ने यहां से पढ़ाई की है।
5. किरोड़ी मल कॉलेज- किरोड़ी मल कॉलेज की स्थापना 1954 में की गई थी। NIRF रैंकिंग में इसे 9वीं रैंक और 69.86 अंक दिए गए हैं। सिंगर के.के, कबीर खान, अमिताभ बच्चन, नवीन पटनायक और विजय राज जैसी अनेक मशहूर हस्तियों ने किरोड़ी मल कॉलेज से पढ़ाई की है।
6. लेडी श्रीराम कॉलेज- लेडी श्रीराम कॉलेज की स्थापना 1956 में की गई थी। NIRF रैंकिंग में लेडी श्रीराम कॉलेज को 10वीं रैंक और 69.49 अंक मिले हैं। यह एक गर्ल्स कॉलेज है। पेरिस ओलंपिक चैम्पियन मनु भाकर ने लेडी श्रीराम से पढ़ाई की है।
7. हंस राज कॉलेज- हंस राज कॉलेज की स्थापना 1948 में हुई थी। यह कॉलेज नॉर्थ कैंपस में स्थित है। इसे NIRF रैंकिंग 2024 में 12वीं रैंक मिली है। शाहरुख खान, गुंजन सक्सेना, अनुराग कश्यप, किरण रिजिजू और नवीन जिंदल जैसी अनेक मशहूर हस्तियों ने यहां से पढ़ाई की है।
8. देशबंधु कॉलेज- देशबंधु कॉलेज की स्थापना 1952 में की गई थी। इस कॉलेज को NIRF रैंकिंग में 16वीं रैंक और 66.03 अंक दिए गए हैं। गुलशन कुमार, रवीश कुमार, प्रभु चावला और अनेक मशहूर हस्तियों ने यहां से पढ़ाई की है।
9. आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज- आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज को NIRF रैंकिंग 2024 में 18वीं रैंक मिली है। इसको 64.73 का स्कोर दिया गया है। इस कॉलेज की स्थापना 1991 में हुई थी।
10. श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) – बी.कॉम और कॉमर्स की पढ़ाई के लिए SRCC को बेस्ट कॉलेज माना जाता है। NIRF रैंकिंग 2024 में इसे 19वीं रैंक और 64.56 अंक दिए गए हैं। अरुण जेटली, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, रजत शर्मा, गुलशन ग्रोवर और शिव खेड़ा जैसी अनेक मशहूर हस्तियों ने SRCC से पढ़ाई की है।