कलेक्ट्रेट के बाहर कूड़े के ढेर में लगी आग से मचा हडकंप
Bagpat News - दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर कलक्ट्रेट के पास कूड़े के ढेर में आग लग गई, जिससे धुआं फैल गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। कूड़े के ढेर में बार-बार आग...

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर कलक्ट्रेट के पास लगे कूड़े के ढेर में आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहां विषेला धुआं उड़ने लगा। जिसके चलते हाइवे से गुरजने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, हाइवे के साथ ही कलक्ट्रेट में भी धुआं घुस गया, जिसके चलते फरियादियों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के जरिए आग पर काबू पाया, तब जाकर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। बागपत में सिसाना गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे से सटकर कलक्ट्रेट बनी हुई है। काफी लंबे समय से कलेक्ट्रेट के बाहर कूड़ा डाला जा रहा है।
कूड़ा कौन डाल रहा है, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। आए दिन इन कूड़ों के ढेर में आग लगती रहती है, जिसके चलते वहां विषेला धुआं उड़ता रहता है। धुएं की वजह से हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ ही कलक्ट्रेट व अन्य कार्यालयों में पहुंचने वाले फरियादियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर कई बार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो चुका है, लेकिन पुलिस आज तक कूड़ा डालने वालों का सुराग नहीं लगा सकी है। अब एक बार फिर से कलक्ट्रेट के बाहर पड़े कूड़े में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चंद मिनटों में ही वहां विषेला धुआं उड़ने लगा। जिसके चलते हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ ही कलक्ट्रेट पहुंचे फरियादियों को परेशानी होने लगी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के जरिए आग पर काबू पाया। सीएफओ अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कूड़े के ढेर में आग लगी थी, जिसे बुझा दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।