CM Mohan Yadav says 2 lakh posts will vacant in MP and possibility of fresh recruitment बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, MP में दो लाख सरकारी पद होंगे खाली; CM यादव ने किया नई भर्ती का इशारा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़CM Mohan Yadav says 2 lakh posts will vacant in MP and possibility of fresh recruitment

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, MP में दो लाख सरकारी पद होंगे खाली; CM यादव ने किया नई भर्ती का इशारा

मुख्यमंत्री ने बताया कि पदोन्नति की नई नीति के लागू होने के बाद प्रदेश के सरकारी विभागों में करीब 2 लाख पद खाली होंगे, जिन पर नए सिरे से भर्ती की संभावना बनेगी।

Sourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल, मध्य प्रदेशTue, 17 June 2025 02:43 PM
share Share
Follow Us on
बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, MP में दो लाख सरकारी पद होंगे खाली; CM यादव ने किया नई भर्ती का इशारा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई। जिसमें कर्मचारियों-अधिकारियों की पदोन्नति के नौ साल से अटके पड़े मामले का हल निकालते हुए एक नई नीति को मंजूरी दी गई और उनके प्रमोशन का रास्ता साफ किया गया। इस दौरान सीएम ने बताया कि नई नीति में SC-ST सहित सभी वर्ग के कर्मचारियों-अधिकारियों के हितों का ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि पदोन्नति की नई नीति के लागू होने के बाद प्रदेश के सरकारी विभागों में करीब 2 लाख पद खाली होंगे, जिन पर नए सिरे से भर्ती की संभावना बनेगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, 'आज कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों के 9 वर्ष से लंबित पदोन्नति के मामले का निराकरण किया। इसमें SC-ST सहित सभी वर्ग के कर्मचारियों-अधिकारियों के हितों का ध्यान रखा गया है। इसके माध्यम से पदोन्नति के बाद शासकीय सेवाओं में 2 लाख पद रिक्त होंगे और इन पर नये सिरे से भर्ती की संभावना बनेगी।'

इसके अलावा सीएम ने बताया कि लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपए अतिरिक्त रूप से दिए जाएंगे। साथ ही उन्हाेंने बताया कि भोपाल मेट्रो के लोकार्पण के लिए सितंबर 2025 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

MP में दो लाख सरकारी पद होंगे खाली, सीएम यादव ने किया नई भर्ती का इशारा

यादव ने बताया कि प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए 27 जून को 'MSME डे' पर रतलाम में क्षेत्रीय उद्योगों और रोजगार पर केंद्रित समिट आयोजित की जाएगी। साथ ही लुधियाना में 7 जुलाई को MSME पर इंटरएक्टिव सेशन होगा।

इससे पहले मंगलवार सुबह भोपाल स्थित मंत्रालय में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन के साथ कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हुई। इस बैठक में कर्नल सोफिया पर विवादित बयान देने वाले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह भी मौजूद रहे, जो कि मुख्यमंत्री यादव के करीब बैठे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के पास बाजू में बैठे हुए थे।

(वार्ता इनपुट के साथ)

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|