JD U Spokesperson Rajiv Ranjan Slams Tejashwi Yadav s Accusations Against Bihar Government माता-पिता के शासन को भी याद करें तेजस्वी: जदयू , Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsJD U Spokesperson Rajiv Ranjan Slams Tejashwi Yadav s Accusations Against Bihar Government

माता-पिता के शासन को भी याद करें तेजस्वी: जदयू

जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया कि वे सत्ता पाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को अपने माता-पिता के शासनकाल की याद करनी चाहिए, जब बिहार की स्थिति खराब...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 17 June 2025 08:17 PM
share Share
Follow Us on
माता-पिता के शासन को भी याद करें तेजस्वी: जदयू

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि तेजस्वी यादव जल्द से जल्द सत्ता पाने की छटपटाहट में राज्य सरकार पर झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। वे मंगलवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता गवाह है कि कैसे तेजस्वी यादव के माता-पिता के शासनकाल में बिहार अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा था। कानून व्यवस्था की लचर हालत के चलते लोगों का घरों से निकलना दूभर था और लोग शाम होते ही घरों में दुबक जाते थे। तेजस्वी यादव को नीतीश सरकार पर आरोप लगाने से पहले जरा अपने माता-पिता के शासन को भी याद करना चाहिए।

उन्हें तो राज्य की जनता से उस बदतर शासन के लिए पहले माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान पार्टी मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडेय एवं महेश दास भी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।