Police Arrests Fraudster for Cheating Women out of Millions धोखाधड़ी कर पांच लाख हड़पने वाला गिरफ्तार, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsPolice Arrests Fraudster for Cheating Women out of Millions

धोखाधड़ी कर पांच लाख हड़पने वाला गिरफ्तार

Hapur News - पुलिस ने महिलाओं से लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीमार पिता का बहाना बनाकर आंचल से 5 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके अलावा, उसने अन्य लोगों से भी पैसे लिए और मांगने...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Wed, 18 June 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
धोखाधड़ी कर पांच लाख हड़पने वाला गिरफ्तार

क्षेत्र में महिलाओं से बहाने कर लाखों रूपये हड़पने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष सुमित तोमर ने बताया कि महिलाओं से तरह तरह के बहो बनाकर लाखों रूपये की ठगी करने वाले आरोपी को टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गांव बक्सर निवासी आंचल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उल्लेख किया था कि देवेंद्र निवासी रेलवे रोड सिंभावली ने अपने पिता की बीमारी का बहाना लेकर उससे 5 लाख रूपये उधार लिए थे। इसके अलावा भी कई अलग अलग व्यक्तियों से भी लाखों रूपये की रकम हड़पी थी।

जो मांगने पर वापस देने की बजाए धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया है। ----

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।