आदर्श थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
आदर्श थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

सूर्यगढ़ा । निज प्रतिनिधि स्थानीय आदर्श थाना परिसर में बिगत रविवार की रात में स्थानांतरित होने वाले चार पुलिस अधिकारियों को आयोजित समारोह में विदाई दी गई एवं सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष भगवान राम की अध्यक्षता एवं संचालन में एसआई आदित्य कुमार झा, रोहित कुमार एवं अलका कुमारी को विदाई दी गई एवं सम्मानित करने का कार्य किया गया। थानाध्यक्ष ने अंग वस्त्र, कलम, डायरी एवं पुष्प देकर सम्मानित किया। बारी बारी से थानाध्यक्ष के बाद अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, एसआई निशा कुमारी, नजीबुल्लाह खां, मो. खुर्शीद आलम, पोषण राम, पंकज कुमार आदि ने सम्मानित किया। बाद में यहां आने वाले एसआई पूजा कुमारी, अमित कुमार, अमित कुमार राजा और एक अन्य एसआई का स्वागत किया तथा सम्मानित करने का कार्य किया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि दो पुलिस अधिकारी प्रशिक्षु थे और एसआई बन कर दूसरे थाना जा रहे हैं। सरकारी विभागों में आने जाने का कार्य लगा रहता है। ये सभी युवा अधिकारी हैं और इन्हें अपने थानाध्यक्षों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बराबर सीखते रहने है। सभी लोक सेवक हैं और जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी है। अपनी छवि पर आंच नहीं आने देना चाहिए और लोगों की सेवा करना कर्तव्य है। जनता सब कुछ देखती रहती है और हमें उनकी भवनाओं को ठेंस नहीं पहुंचाना चाहिए। निष्पक्षता के साथ कार्य करना चाहिए। आत्मानुशासन बनाए रखना है। तबादला होने वाले पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस थाना में बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है। इस अनुभव से उन्हें फायदा होगा। थानाध्यक्ष तथा अन्य पुलिस अधिकारियों के व्यवहार के साथ यहां के लोगों की भी प्रशंसा की गई। संकल्प संस्था के संयोजक पप्पु केडिया, विनय कुमार और अन्य के द्वारा भी इन तबादला तथा आने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने अपने उद्गार व्यक्त कियए। उत्तम कुमार, ज्योति कुमारी, नवल किशोर समेत अन्य पुलिस कर्मी थे। पंकज कुमार ने कार्य व्यवस्था में सहयोग किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।