'जय-वीरू' की जोड़ी से कम नहीं ये दो कार, मई में 60% लोगों को अपनी तरफ खींचा; 26000 से ज्यादा ग्राहक मिले
टाटा नेक्सन और टाटा पंच इन दिनों खूब बिक रही है। टाटा मोटर्स ने मई 2025 में घरेलू बाजार में 41,557 पैसेंजर व्हीकल बेचे। कंपनी को साल दर साल बिक्री में 11% की गिरावट का सामना करना पड़ा। जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 46,700 यूनिट की बिक्री दर्ज की थी।

ऑटो इंडस्ट्री में कई बार कुछ मॉडल की जोड़ी बन जाती है। यानी की ग्राहकों को इस जोड़ी में से ही कोई मॉडल पसंद आता है। इन दिनों टाटा मोटर्स के साथ भी कुछ ऐसी ही चल रहा है। दरअसल, टाटा नेक्सन और टाटा पंच इन दिनों खूब बिक रही है। टाटा मोटर्स ने मई 2025 में घरेलू बाजार में 41,557 पैसेंजर व्हीकल बेचे। कंपनी को साल दर साल बिक्री में 11% की गिरावट का सामना करना पड़ा। जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 46,700 यूनिट की बिक्री दर्ज की थी। इस बार टॉप कंपनियों की लिस्ट में टाटा मारुति, महिंद्रा और हुंडई के बाद चौथे नंबर पर रही।
खास बात यह है कि पिछले महीने बेची गई कुल 41,557 यूनिट में से पंच और नेक्सन की सब 4-मीटर SUV जोड़ी ने 60% से ज्यादा का योगदान दिया। यानी ये करीब 26,000 यूनिट से भी अधिक है। टाटा पंच पिछले 12 से 15 महीनों से ब्रांड के लिए सबसे शानदार सेल्स भी दर्ज की। अगर हम विशेष रूप से मई 2025 की बात करें, तो मुंबई स्थित घरेलू मैन्युफैक्चरर ने माइक्रो-SUV की 13,133 यूनिट बेचीं। अप्रैल 2025 में पंच की बिक्री 12,496 यूनिट रही। हालांकि, मार्च 2025 में 17,714 यूनिट की रिटेल सेल्स के साथ इसने फाइनेंशियल ईयर 25 का सबसे शानदार प्रदर्शन भी किया।
टाटा पंच और नेक्सन की सेल्स मई 2025 | |||
मॉडल | मई 2025 | मई 2024 | ग्रोथ % |
पंच | 13,133 | 18,949 | -31% |
नेक्सन | 13,096 | 11,457 | 14% |
जहां तक नेक्सन की बात है, तो यह पिछले कुछ महीनों से टाटा मोटर्स के लिए सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा है। मार्च 2025 में बिक्री संख्या 16,366 यूनिट के साथ ऑल टाइम हाई पर थी, जबकि अप्रैल 2025 की संख्या 15,457 यूनिट के साथ कम नहीं थी। हालांकि, मई 2025 में बिक्री की मात्रा घटकर 13,096 यूनिट रह गई। पंच की तरह ही, टाटा नेक्सन ICE, CNG और EV वर्जन में उपलब्ध है।
2026 टाटा पंच को पहले ही भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। स्टाइलिंग अपडेट पंच EV के मौजूदा वर्जन पर बेस्ड होंगे, जबकि इसमें नए फीचर्स भी मिलेंगे। मैकेनिकली 2026 पंच में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है, क्योंकि इसमें वही 1.2L पेट्रोल इंजन होगा जो 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ होगा। CNG वैरिएंट भी इंजन में बिना किसी बदलाव के जारी रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।