तहलका मचाने आ रहा बजाज का ये धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, कई एडवांस फीचर से होगा लैस; जानिए क्या होगा खास
भारत में बजाज का चेतक 3001 (Chetak 3001) इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द लॉन्च होने वाला है। शहर के रोजाना सफर के लिए यह स्टाइलिश और स्मार्ट विकल्प है। इसकी कीमत करीब 1 लाख तक हो सकती है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

बजाज ऑटो एक बार फिर अपने आइकॉनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज ‘चेतक (Chetak)’ में नया मॉडल लॉन्च करने जा रही है। इस नए स्कूटर का नाम बजाज चेतक 3001 (Bajaj Chetak 3001) है। इसके इस हफ्ते ही लॉन्च होने की उम्मीद है। अगर आप भी एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके लिए खास है। आइए आसान भाषा में जानते हैं कि चेतक 3001 (Chetak 3001) में क्या खास मिलेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Bajaj Chetak
₹ 1.02 - 1.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS iQube
₹ 94,434 - 1.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Okinawa iPraise+
₹ 1.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Benling India Aura
₹ 1.22 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Suzuki e Access
₹ 1.2 - 1.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BGauss C12i
₹ 99,990 - 1.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या होगी चेतक 3001 की ताकत?
इसमें 3.1kW की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। इसमें 62kmph तक टॉप स्पीड मिलती है। इसमें लगभग 3kWh का बैटरी पैक मिलता है। इस रेंज और स्पीड को देखकर साफ है कि यह स्कूटर शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए बिल्कुल उपयुक्त रहेगा। ऑफिस जाना हो या मार्केट, यह काम बिना फ्यूल के झंझट के आएगा।
डिजाइन और साइज
डिजाइन की बात करें तो चेतक 3001 (Chetak 3001) का लुक मौजूदा चेतक स्कूटर की तरह ही होगा। इसमें क्लासिक और मेटल बॉडी वाला प्रीमियम फिनिश मिलता है। इसकी लंबाई 1914mm और 725mm चौड़ाई है। इसकी ऊंचाई 1143mm की है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 168mm का है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1355mm की है। इसका वजन 123kg का है। इसके टायर्स 90/90-12 (आगे और पीछे दोनों) साइज के हैं। खासकर शहरी सड़कों के लिए इसका साइज और वजन इसे एक बैलेंस्ड और आरामदायक सवारी बनाते हैं।
कितनी होगी कीमत?
बजाज चेतक 3001 की कीमत की बात करें तो 1 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास रहने की उम्मीद है। यह कीमत चेतक 2901 और प्रीमियम वर्जन चेतक के बीच एक अच्छा संतुलन पेश करेगी।
चेतक 2903 का रिप्लेसमेंट या नया विकल्प?
अभी तक कंपनी ने साफ नहीं किया है कि चेतक 3001 (Chetak 3001) मौजूदा चेतक 2903 (Chetak 2903) को रिप्लेस करेगा या उसी के साथ एक नया वेरिएंट के तौर पर बाजार में उतरेगा। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि यह नया मॉडल थोड़ा ज्यादा पॉवरफुल और फीचर-फ्रेंडली होगा।
लॉन्च कब?
बजाज चेतक 3001 को इसी हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन, रेंज, चार्जिंग टाइम और अन्य फीचर्स की जानकारी सामने आएगी।
बजाज Chetak 3001 – स्मार्ट, सादा और स्टाइलिश
अगर आप पेट्रोल की झंझट से परेशान हैं और एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की तलाश में हैं, जो दिखने में क्लासिक हो और परफॉर्मेंस में दमदार, तो चेतक 3001 (Chetak 3001) एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।