Petrol and diesel price hike in India highly possible due to Israel-Iran conflict, check all details इसराइल-ईरान तनाव से बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जेब पर पड़ेगा सीधा असर!, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Petrol and diesel price hike in India highly possible due to Israel-Iran conflict, check all details

इसराइल-ईरान तनाव से बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

इसराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण भारत के नागरिकों को एक और झटका लग सकता है। जी हां, क्योंकि बहुत जल्द पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जरा विस्तार से इसकी पूरी कहानी समझते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 15 June 2025 02:06 PM
share Share
Follow Us on
इसराइल-ईरान तनाव से बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

मौजूदा समय में भारत के नागरिकों को एक और झटका लग सकता है और वो है पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी। इस बार इसके पीछे कोई स्थानीय कारण नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय टकराव जिम्मेदार है। इसराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष ने पूरी दुनिया की ऊर्जा बाजार को हिला कर रख दिया है और इसका सीधा असर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों पर पड़ रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी पूरी कहानी समझते हैं।

ये भी पढ़ें:झटका! 44% तक घट गई इस सस्ती मारुति कार की बिक्री; कीमत ₹6 लाख से कम

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha MT-15 V2

Yamaha MT-15 V2

₹ 1.7 - 1.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.5 - 1.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Splendor Plus XTEC

Hero Splendor Plus XTEC

₹ 81,001 - 86,051

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

मध्य-पूर्व (Middle East) दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक क्षेत्रों में से एक है। जब इस क्षेत्र में युद्ध या अशांति होती है, तो दुनिया भर में तेल की आपूर्ति पर खतरा मंडराने लगता है। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगती हैं।

हाल ही में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में 6 डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो बढ़कर 78 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। यह बीते पांच महीनों की सबसे ऊंची कीमत है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होता है, तो भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी बढ़ने लगती हैं, क्योंकि भारत को अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल आयात करना पड़ता है।

भारत में क्या असर होगा?

भारत में तेल की कीमतें पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर हैं। यदि ब्रेंट क्रूड की कीमतें लगातार ऊंची बनी रहती हैं, तो तेल विपणन कंपनियां (OMCs) पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा सकती हैं।

अभी भारत के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल पहले से ही महंगे बिक रहे हैं।

दिल्ली: पेट्रोल 94.77, डीजल 87.67

मुंबई: पेट्रोल 103.50, डीजल 90.03

चेन्नई: पेट्रोल 100.80, डीजल 92.39

अगर इसमें और बढ़ोतरी होती है, तो आम लोगों के लिए यह एक और आर्थिक बोझ बन जाएगा। परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिससे रोजमर्रा की चीजों की कीमतें भी ऊपर जा सकती हैं।

क्या राहत की उम्मीद है?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह संघर्ष सीमित रहता है और तेल आपूर्ति पर सीधा असर नहीं पड़ता, तो यह कीमतों में तेज और लंबी बढ़ोतरी नहीं करेगा। लेकिन, अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो इसका असर लंबे समय तक दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें:मारुति ने इस महीने के लिए एक झटके ब्रेजा SUV को कर दिया सस्ता, इतने में मिल रही

आम आदमी की जेब पर वार

अगर पेट्रोल और डीजल की कीमतें और बढ़ीं, तो इसका असर सिर्फ कार या बाइक चालकों पर नहीं, बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। महंगाई बढ़ेगी, ट्रांसपोर्ट महंगा होगा और हर रोज की चीजों के दाम ऊपर जा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।