Union Minister Nitin Gadkari Inaugurates Ferrato EV Dealership in Nagpur नितिन गडकरी ने इस कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलरशिप का उद्घाटन किया, यहां e2W की पूरी रेंज मिलेगी, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Union Minister Nitin Gadkari Inaugurates Ferrato EV Dealership in Nagpur

नितिन गडकरी ने इस कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलरशिप का उद्घाटन किया, यहां e2W की पूरी रेंज मिलेगी

भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, OPG मोबिलिटी (पूर्व में ओकाया EV के नाम से पॉपुलर) ने नागपुर, महाराष्ट्र के गांधीबाग स्थित 3-नाल चौक के पास अपनी नवीनतम फेराटो टू-व्हीलर डीलरशिप वज्र ई स्कूटर के भव्य उद्घाटन की घोषणा की।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 14 June 2025 04:20 PM
share Share
Follow Us on
नितिन गडकरी ने इस कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलरशिप का उद्घाटन किया, यहां e2W की पूरी रेंज मिलेगी

भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, OPG मोबिलिटी (पूर्व में ओकाया EV के नाम से पॉपुलर) ने नागपुर, महाराष्ट्र के गांधीबाग स्थित 3-नाल चौक के पास अपनी नवीनतम फेराटो टू-व्हीलर डीलरशिप वज्र ई स्कूटर के भव्य उद्घाटन की घोषणा की। इस शोरूम का उद्घाटन भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया गया, जो स्वच्छ और हरित परिवहन समाधानों के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

महाराष्ट्र के नागपुर में रणनीतिक रूप से स्थित यह नई डीलरशिप ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बिक्री और सेवा का सहज अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है। इस शोरूम में फेराटो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की पूरी रेंज उपलब्ध है, जिसमें हाई-स्पीड, लो-स्पीड मॉडल्स और प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शामिल हैं। ये भारतीय ग्राहकों की विविध आवश्यकताओं और दैनिक उपयोग को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। यह डीलरशिप लॉन्च नागपुर और आस-पास के क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 33.78 - 51.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:मारुति ने इस महीने के लिए एक झटके ब्रेजा SUV को कर दिया सस्ता, इतने में मिल रही

नई डीलरशिप के शुभारंभ पर टिप्पणी करते हुए, OPG मोबिलिटी के संस्थापक ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा, "हम वास्तव में गौरवांवित हैं कि माननीय नितिन गडकरी जी ने हमारे नए फेराटो टू-व्हीलर डीलरशिप, नागपुर, महाराष्ट्र का उद्घाटन किया। उनका आशीर्वाद हमारे लिए सतत मोबिलिटी के महत्व को रेखांकित करता है और यह हमारे इनोवेटिव, भरोसेमंद EV समाधानों को ग्राहक-केंद्रित सेवा नेटवर्क के साथ प्रदान करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। यह डीलरशिप लॉन्च हमारे लिए मध्य भारत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और हमें पश्चिमी एवं दक्षिणी बाजारों में विस्तार के लिए रणनीतिक रूप से तैयार करता है।"

ये भी पढ़ें:देशभर में इस कार की डिलीवरी शुरू, पहले बैच में सिर्फ 150 यूनिट ही बेचेगी कंपनी

वज्र ई स्कूटर डीलरशिप में फेराटो के सभी प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे और फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को विशेष छूटें भी मिलेंगी। इनमें हाई-स्पीड स्कूटर्स जैसे DEFY 22, Faast F4, F3, F2T, F2F, और F2B, लो-स्पीड मॉडल्स Freedum LI और LA, और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Disruptor शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहकों को बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस, त्वरित समाधान सहायता, फाइनेंसिंग सुविधाएं और EV शिक्षा सहायता भी प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें एक सहज और जानकारीपूर्ण स्वामित्व अनुभव प्राप्त हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।