स्वच्छता की पोल खोल रहा नगर पंचायत में बना शौचालय
Kushinagar News - कुशीनगर के छितौनी नगर पंचायत कार्यालय में सार्वजनिक शौचालय का फाटक महीनों से टूटा पड़ा है, जिससे नागरिकों और कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई...

कुशीनगर। छितौनी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बना सार्वजनिक शौचालय का फाटक महीनों से टूटा पड़ा है, जिससे यहां आने वाले नागरिक और कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। छितौनी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बना शौचालय नगर पंचायत में आने वाले लोग यहां के प्रसाधन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। परिसर में बना शौचालय का फाटक टूटे होने के साथ गंदगी और बदबू रहता है। अखिलेश गुप्ता, मोदी अंसारी , बलराम चौधरी, निसार अहमद, नागेंद्र गिरी, मंगल निषाद, बेचन, सभासद रुस्तम सुनील गुप्ता व अरविंद चौधरी ने कहा हम यहां अपने जरूरी काम से आते हैं।
लेकिन शौचालय की स्थिति देखकर बहुत निराशा होती है। पंचायत प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। यहां इस तरह की लापरवाही अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। इस संबंध में नगर अध्यक्ष अशोक निषाद ने बताया कि शौचालय का फाटक एक महीने पहले से टूटा हुआ है। इसे जल्दी बनवा दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।