दुदही के जितेंद्र गुप्ता तीसरी बार बने दुदही मंडल के महामंत्री
Kushinagar News - कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी ने फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के दुदही मंडल में कार्यसमिति का गठन किया। भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता को चौथी बार मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं में...

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुदही मंडल में कार्यसमिति का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय द्वारा गठन में दुदही निवासी भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता को लगातार तीसरी बार चौथी बार मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। जितेंद्र गुप्ता के चयन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। उन्हे पहली बार वर्ष 2012 में मंडल महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जबकि वर्ष 2025 में फिर संगठन ने उन पर विश्वास जताया और लगातार तीसरी बार उन्हे यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनके चयन पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है। इनके चयन होने पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि रमाकांत उर्फ स्टैंडर्ड पांडेय, पूर्व प्रधान रामबिहारी राय, पारसनाथ सिंह, मनोज तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता, मोहन तिवारी, राजकुमार खरवार, संतोष तिवारी, अभय सिंह, राजन तिवारी, उपेन्द्र आर्य, विनोद शर्मा, दुर्गेश खरवार, हरिवंश तिवारी, रामनारायण मधेशिया, छोटेलाल कुशवाहा, राजकुमार गुप्ता, वशिष्ठ रावत, धुरखेली कन्नौजिया, केदार प्रसाद, गंगा प्रसाद, संतोष कुशवाहा आदि ने बधाई दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।