जामुन खाने के तुरंत बाद भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, सेहत के लिए बन जाती हैं जहर
Things Not To Consume With Jamun: हर चीज के साथ जामुन का सेवन नहीं किया जा सकता है। कुछ चीजों के साथ इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, जामुन खाने के तुरंत बाद कुछ चीजों का सेवन करने की मनाही होती है।

काली-काली खट्टी-मीठी जामुन ना सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है बल्कि अपने औषधीय गुणों की वजह से सेहत को भी कई बड़े फायदे देती है। डायबिटीज रोगियों के लिए तो इसका सेवन वरदान माना जाता है। जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन में कोलेजन बूस्ट करके उसे ग्लोइंग बने रहने में मदद करते हैं। वेट लॉस करने के लिए भी जामुन को बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। सेहत के लिए जामुन के अनगिनत फायदे होते हुए भी क्या आप जानते हैं, अगर इसका सेवन सही तरीके से नहीं किया जाता तो ये फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के अनुसार, जामुन का सेवन हर चीज के साथ नहीं किया जा सकता है। जामुन के साथ कुछ चीजों को खाने का परहेज बताया गया है। आइए जानते हैं किन चीजों के साथ जामुन का सेवन सेहत के लिए जहर का काम करता है।
जामुन खाने के बाद इन 5 चीजों को खाने से करें परहेज
डेयरी प्रोडक्ट्स
जामुन खाने के तुरंत बाद दूध या किसी भी डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करने की मनाही होती है। ऐसा करने से व्यक्ति के पाचन तंत्र पर दवाब पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया स्लो हो जाती है। नतीजतन, व्यक्ति को गैस, अपच और पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।
जामुन और अचार
जामुन के साथ कोई भी अचार नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के पेट में एसिड बढ़ सकता है। जिससे व्यक्ति को उल्टी, चक्कर आना और पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जामुन का सेवन करने के कम से कम एक घंटे बाद तक अचार का सेवन करने से बचें।
मिठाई
जामुन खाने के तुरंत बाद मिठाई खाने से पेट में भारीपन , ब्लोटिंग या अपच की समस्या हो सकती है।
जामुन और हल्दी
जामुन खाने के बाद कम से कम एक घंटे तक हल्दी वाली चीजें खाने से भी परहेज करना चाहिए। इन दोनों चीजों का एकसाथ सेवन को नुकसान पहुंचा सकता है। इन्हें एक साथ खाने से पेट में दर्द, जलन,कब्ज और एसिडिटी हो सकती है।
जामुन के बाद पानी पीना
आयुर्वेद में कई ऐसे फलों का जिक्र किया गया है, जिनके साथ पानी पीना वर्जित माना गया है। ऐसे ही फलों में जामुन का भी नाम शामिल है। जामुन खाने के बाद पानी पीने से डायरिया या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जामुन खाने के करीब आधे घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए।
जामुन खाने का सही और गलत समय
सेहत के लिए जामुन के फायदे लेने के लिए उसके खाने के समय का भी खास ख्याल रखना चाहिए। जामुन का सेवन दोपहर या शाम को किया जा सकता है। लेकिन सुबह खाली पेट इसका सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा करने से पेट में तेज दर्द उठ सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।