What happens when you start walking daily know what kind of change is seen first क्या होता है जब रोजाना वॉक करना शुरू करते हैं आप, जानिए सबसे पहले दिखता है कैसा बदलाव
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलक्या होता है जब रोजाना वॉक करना शुरू करते हैं आप, जानिए सबसे पहले दिखता है कैसा बदलाव

क्या होता है जब रोजाना वॉक करना शुरू करते हैं आप, जानिए सबसे पहले दिखता है कैसा बदलाव

अगर आपने हाल ही में वॉक करना शुरू किया है या फिर वॉक करने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां जानिए रोजाना वॉक करने पर क्या होता है और सबसे पहले कैसा बदलाव दिखता है। 

Avantika JainSun, 15 June 2025 03:31 PM
1/7

वॉक करने पर क्या होगा

वॉकिंग का मतलब है पैदल चलना। यह एक सिंपल एक्सरसाइज है जो हेल्ख के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना वॉक करने पर क्या होता है और वॉक करना शुरू करते ही शरीर में क्या बदलाव दिखते हैं? अगर नहीं तो यहां जानिए-

2/7

वॉक करना शुरू करते ही क्या होता है?

वॉक करने की शुरुआत करने पर सबसे पहले एनर्जी का लेवल बढ़ेगा और तंदुरुस्ती का अहसास हो सकता है। समय के साथ रोजाना टहलने पर कई बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

3/7

क्या दिखता है पहला बदलाव?

जब लोग नियमित रूप से चलना शुरू करते हैं, तो सबसे पहला बदलाव मूड और एनर्जी के लेवल में होता है। चलने से एंडोर्फिन निकलता है, जिससे मूड अच्छा होता है और यह नींद की क्वालिटी में भी सुधार कर सकता है।

4/7

पहले ही हफ्ते में दिखता है ये बदलाव

जब आप पैदल चलने शुरू करते हैं तो कुछ ही दिन में ब्लड फ्लो में सुधार हो सकता है, जो स्किन के स्वास्थ्य और ओवरऑल शारीरिक काम के लिए फायदेमंद हो सकता है।

5/7

महीने भर में दिखेगा ये बदलाव

जब आप चार हफ्तों तक लगातार पैदल चलते हैं तो इससे कैलोरी बर्न होती है और वजन घटाने या उसे बनाए रखने में मदद मिलती है, खासकर जब आप हेल्दी खाना भी खाते हैं।

6/7

कैसे करें वॉक करने की शुरुआत

वॉक करने की शुरुआत धीरे-धीरे करें। छोटी पैदल सैर से शुरुआत करें और जैसे-जैसे आपकी फिटनेस में सुधार होता जाए तो समय और स्पीड को बढ़ाएं।

7/7

किस बात पर करें गौर

जब भी आप किसी नई चीज की शुरुआत करें तो अपने शरीर की सुनें। अपने शरीर के संकेतों पर ध्यान दें और चोट से बचने के लिए जरूरत पड़ने पर आराम करें।