दिल्ली में 7 दिन आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट , पढ़िए ताजा अपडेट
भीषण गर्मी झेल रहे दिल्ली-एनसीआर वोलों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली में जल्द ही झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में इसे लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।

Delhi Latest Weather Update: भीषण गर्मी झेल रहे दिल्ली-एनसीआर वोलों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली में जल्द ही झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में इसे लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से लेकर इस पूरे हफ्ते बारिश हो सकती है जिससे दिल्ली-एनसीआर वालों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसी के साथ आईएमडी ने चार दिनों तक आंधी तूफान और बारिश का येलो अल्र्ट जारी किया है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 15 जून को शाम के वक्त आंधी तूफान के साथ गरज चमक की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और हवा की गति भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तय की जा रही है। मौसम विभाग ने आज के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है।
16 से 18 जून तक कैसा मौसम
16 से 18 जून के लिए भी दिल्ली एनसीआर में शाम के समय आंधी तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। इसी के साथ येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। को जहां इस दौरान अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इन तीनों ही दिन 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
19-21 जून तक कैसा मौसम
मौसम विभाग ने 19 जून को भी आंधी तूफान और बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 20 और 21 जून को भी बरिश और तूफान के आसार जताए गए हैं।