विकास योजनाओं में लूट के खिलाफ जनअदालत लगाने का निर्णय
बरवाडीह के भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बहेराटांड़ में बैठक की। बैठक में मनरेगा और विकास योजनाओं में हो रही लूट के खिलाफ पंचायत स्तरीय जनअदालत लगाने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि कॉमरेड बिरजू राम ने...

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के भाकपा माले के कार्यकर्ताओं की बहेराटांड़ में बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखण्ड माले सचिव राजेन्द्र सिंह ने की। बैठक में बरवाडीह प्रखण्ड में मनरेगा और अन्य विकास योजनाओं में राशि की हो रही लूट के खिलाफ पंचायत स्तरीय जनअदालत लगाने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि माले जिला सचिव कॉमरेड बिरजू राम ने कहा कि मनरेगा सहित अन्य विकास योजनाओं में हो रही लूट के खिलाफ संघर्ष तेज करने का समय आ गया है। जून से जुलाई महीने तक पंचायत स्तरीय जनअदालत लगाकर विकास योजनाओ में राशि की लूट करने वालो को बेनकाब किया जाएगा। मनरेगा योजनाओं की ऑडिट के नाम पर उस लूट पर पर्दा डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 9 जुलाई को चार श्रम क़ानून के बिरोध मे मजदूरों द्वारा आहूत भारत बंद को सफल बनाया जाएगा। मजदूर बिरोधी संशोधन बिल लाकर सरकार मजदूरों के अधिकार को खत्म करना चाह रही है। निजीकरण के बहाने तमाम रोजगार के अवसर को लूट रही है। कारपोरेट घराने के हित मे क़ानून बना कर मजदूरों को चारो तरफ छंटनी की रही है। इसे हरगिज सफल नही होने दिया जाएगा। उन्होंने बंदी के दिन बरवाडीह सहित कुटुमू मोड़ जाम कर भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान लोगो से किया है। बैठक में माले के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।