आदर्श थीं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर, आकाश सिंह
Hathras News - सासनी में नगर पंचायत कार्यालय पर शुक्रवार को पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सत्यपाल सिंह मदनावत और इंजीनियर आकाश सिंह ने लोकमाता के योगदान की...

फोटो,1,सासनी के नगर पंचायत पर मुख्यअतिथि एवं अन्य लोग अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाते हुए आदर्श थीं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर,, आकाश सिंह सासनी, संवाददाता । नगर पंचायत कार्यालय पर शुक्रवार को पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान 2025 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम माता अहिल्याबाई होल्कर के छविचित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह मदनावत एवं मंडल अध्यक्ष इंजीनियर आकाश सिंह ने सयुक्त रूप से कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने कृतित्व व व्यक्तित्व से लोकमाता की उपाधि प्राप्त की।
उनकी अखिल भारतीय दृष्टि ने उन्हें देशभर में सुशासन, सुरक्षा और सुव्यवस्था का एक आदर्श बना दिया। मुख्य वक्ता डॉ पवित्रा शर्मा ने कहा कि हमने उनके कालखंड को तो नहीं देखा लेकिन उसका एक जीवंत दर्शन हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली से पिछले 11 वर्षों से देखने को मिल रहा है। अहिल्याबाई होल्कर ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किए। कार्यक्रम आयोजक अधिशासी अधिकारी विकास कुमार जैन, कार्यक्रम संयोजक अनीता सेन, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय और संचालन आकाश वार्ष्णेय ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी सभासद भानु प्रताप सिंह, कोमल सिंह तोमर, भूपेंद्र शर्मा, आदेश पाठक, मनीष कुशवाहा, वकील अहमद, राजू कुशवाहा, दीपेश वर्मा व सभी वार्ड सदस्य एवं भाजपाई मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक के सभागार में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई, कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा कमल माहौर ने की कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। मुख्य वक्ता के रूप में प्रज्ञा वार्ष्णेय, दिनेश माहौर, प्रेम सिंह कुशवाहा, सुशील प्रभाकर, भूपेंद्र शर्मा, माधवी सिंह, कोमल सिंह तोमर, सुनीता शर्मा, ममता पराशर, हेपेन्दर प्रधान, आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।