Dowry Harassment Allegations Filed by Father Against In-Laws in Sasni Area विवाहिता को सता रहा ससुराल में जान जाने का डर, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsDowry Harassment Allegations Filed by Father Against In-Laws in Sasni Area

विवाहिता को सता रहा ससुराल में जान जाने का डर

Hathras News - विवाहिता को सता रहा ससुराल में जान जाने का डर विवाहिता को सता रहा ससुराल में जान जाने का डरविवाहिता को सता रहा ससुराल में जान जाने का डरविवाहिता

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसTue, 17 June 2025 03:21 AM
share Share
Follow Us on
विवाहिता को सता रहा ससुराल में जान जाने का डर

- सासनी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने महावन निवासी बेटी के ससुराल के लोगों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप - शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हाथरस। सासनी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने महावन निवासी बेटी के ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। उनकी बेटी को ससुराल में जान जाने का डर सताने की बात भी कही है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव ऊतरा निवासी जयन्ती प्रसाद ने अपनी पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी मथुरा के गांव जिकिरियापुर थाना महावन निवासी प्रमोद कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह से की थी।

शादी में दहेज के रूप में 5 लाख रुपये नगद और अन्य घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि बेटी की ससुराल के लोग शादी के एक महीने बाद ही दहेज में एक गाड़ी बुलेरो, 20 लाख रुपये नगद मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर बेटी को परेशान व तंग रखने लगे। पिता ने ससुराल जाकर समझाया, लेकिन आपसी बात से सुलह कराई, लेकिन इसके बाद भी उसे परेशान करते। ससुराल के लोग कार से कई बार मायके लेकर आए। बेटी को ससुराल के लोग जान से मारने की कोशिश करते। यह सिलसिला करीब साढ़े तीन साल तक चलता। इसी बीच बेटी की खुशी के खातिर पिता ने प्लाट बेच कर तीन लाख बुलैरो के लिए दामाद को दे दिये। इसके बाद भी ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए। सोने की चैन की मांग करने लगे, दामाद की यस मांग भी अपने बेटे की शादी में चैन गिफ्ट में देकर पूरी कर दी। इसके बाद भी फिर से सुसराल के लोग बेटी को प्रताड़ित करने लगे। बेटी को मायके में छोड़ गए। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। अब इस मामले में पिता की तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।