रूकमणी विवाह प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रोता
Hathras News - सासनी में श्रीरामलीला मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन, अतुल कृष्ण भारद्धाज ने भगवान श्रीकृष्ण और रूकमणी के विवाह का दिलचस्प वर्णन किया। विधायक अंजुला सिंह माहौर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों...

फोटो--1--सासनी में भागवत कथा के दौरान आचार्य का सम्मान करते रामलीला के पदाधिकारी गण एवं विधायक अंजुला सिंह माहौर -रूकमणी विवाह प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रोता -श्री रामलीला कमेटी ने किया अतुल कृष्ण भारद्धाज का सम्मान, सासनी। कस्बा के श्री रामलीला मैदान चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन में अतुल कृष्ण भारद्धाज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और रूकमणी कथा का रोचक वर्णन किया। जिसे सुन श्रेाता मंत्रमुग्ध हो गये। रविवार को कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्धाज ने अपनी मधुर रसमई वाणी से कथा अमृतपान कराते हुए कहा कि रुकमणी को माता लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। वह विदर्भ साम्राज्य की पुत्री थी, जो भगवान श्रीकृष्ण से विवाह करने को इच्छुक थी।
लेकिन रुकमणी जी के पिता व भाई इस विवाह से सहमत नहीं थे। जिसके चलते उन्होंने रुकमणी के विवाह में जरासंध और शिशुपाल को भी आमंत्रित कर लिया। जैसे ही यह खबर रुकमणी को पता चली, तो उन्होंने दूत के माध्यम से अपने दिल की बात श्रीकृष्ण तक पहुंचाई। जिसके बाद भगवान का उनके भाई और पिता से काफी युद्ध हुआ। अंततः श्री कृष्ण रुकमणी से विवाह करने में सफल रहे। इस दौरान श्री रामलीला कमेटी द्वारा महाराज जी को पुष्पहार एवं अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिन्हं भेंटकर सम्मानित करते हुए उनका जोशीला स्वागत किया। कथा श्रवण के दौरान सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, यज्ञाचार्य खगेन्द्र शास्त्री, मुख्य यज्ञमान गीतेश शर्मा, पवन कुमार शर्मा, अंजू शर्मा, राहुलदेव शर्मा, संतोष शर्मा, अतुलदेव शर्मा, प्रियका शर्मा, रोहित, मोहित, सोहित, हर्ष, अमित, विपुल लुहाड़िया, प्रकाश चंद्र शर्मा, क्रमल वार्ष्णेय, अनिल मिश्रा, रामनिवास शर्मा, प्रदीप गुप्ता, विनोद कुमार जैन, जयप्रकाश माहेश्वरी, प्रवीन कुशवाहा, सुनील वार्ष्णेय, धीरेन्द्र गांधी, सतीश चंद्र गुप्ता, लीलाधर शर्मा, मुकेश, शंकरलाल रावत, देवेंद्र रावत के अलावा सैकडों भक्त श्रोता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।